Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • पॉप सिंगर माइकल जैक्सन पर बन रही है फिल्म, मेकर्स ने किया लीड एक्टर का ऐलान

पॉप सिंगर माइकल जैक्सन पर बन रही है फिल्म, मेकर्स ने किया लीड एक्टर का ऐलान

मुंबई: किंग ऑफ पॉप के नाम से पुकारे जाने वाले माइकल जैक्सन पूरी दुनिया में अपने सिंगिंग और डांस की वजह से पॉपुलर थे। उनके चाहने वाले दुनियाभर में हैं। अब माइकल के जीवन पर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म में उनका किरदार माइकल के भतीजे जाफर जैक्सन निभाएंगे। इस बात की जानकारी […]

MICHAEL JAKSON BIOPIC
inkhbar News
  • Last Updated: January 31, 2023 15:49:57 IST

मुंबई: किंग ऑफ पॉप के नाम से पुकारे जाने वाले माइकल जैक्सन पूरी दुनिया में अपने सिंगिंग और डांस की वजह से पॉपुलर थे। उनके चाहने वाले दुनियाभर में हैं। अब माइकल के जीवन पर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म में उनका किरदार माइकल के भतीजे जाफर जैक्सन निभाएंगे। इस बात की जानकारी जीके स्टूडियो ने सोमवार को सोशल मीडिया पर दी, उन्होंने फिल्म के लिए लीड एक्टर का ऐलान किया। फिल्म का निर्देशन एंटोनी फुक्वा करेंगे। आपको बता दें, जाफर काफी वक्त से माइकल के किरदार में ढ़लने की कोशिश कर रहे हैं।

बहुत मेहनत कर रहे हैं जाफर

माइकल जैक्सन इस्टेट के को-एक्जिक्यूटर और एंटरटेनमेंट लॉयर जॉन ब्रैंका ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने रिवील किया कि बायोपिक में माइकल के किरदार के लिए उनके भतीजे जाफर को कास्ट किया गया है। ब्रैंका ने वीडियो में कहा- ‘हम ये ऐलान करते हुए बेहद उत्सुक हैं कि माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित फिल्म में जाफर जैक्सन मुख्य भूमिका निभाएंगे। खास बात ये है कि जाफर माइकल जैक्सन के भतीजे हैं, उनके साथ माइकल का खास जुड़ाव है।

ब्रैंका ने आगे कहा- ‘जब आप जाफर को देखते है तो उनकी आंखों में माइकल की झलक दिखती है। उनकी आवाज भी माइकल से काफी मिलती है, वो इस रोल के लिए पिछले 6 महीनों से मेहनत कर रहे हैं।

Inkhabar

ऐसे शुरू हुआ माइकल का करियर

दुनिया में बहुत सारे पॉप स्टार हैं लेकिन माइकल जैक्सन जैसा कोई नहीं है। वह एक ऐसे सुपरस्टार थे, जो दुनिया के हर कोने में मशहूर हैं। माइकल जैक्सन का जन्म अमेरिका के इंडियाना प्रांत के छोटे से शहर गैरी में हुआ। माइकल अपने माता-पिता की 8वीं संतान थे। कहते हैं कि उन्हें बचपन से ही संगीत पसंद था। इसी वजह से साल 1964 में वह अपने भाई के पॉप ग्रुप में शामिल हुए थे, इसका नाम जैक्सन फाइव था। माइकल जैक्सन को दुनियाभर में तब पहचान मिली, जब साल 1982 में उनकी एक एल्बम थ्रिलर रिलीज हुई। इस एल्बम ने एक नया इतिहास रचा। आपको बता दें, यह अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम है।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार