Mission Impossible 8 Box Office Collection: फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ की कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों से टक्कर भी हो रही है। हालांकि हॉलीवुड फ़िल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ ने कमाई में करने में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म को दर्शकों की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है। कई बॉलीवुड फिल्मों के साथ भारत में रिलीज हुई ये फिल्म जोरदार टक्कर देने में कामयाब होती दिख रही है।
हॉलीवुड के जाने-माने एक्टर टॉम क्रूज़ की हाल ही में रिलीज हुई फुल एक्शन फ़िल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल द फ़ाइनल रेकनिंग’ को भारत ने खूब प्यार दिया है। फिल्म को इतना अच्छा रिस्पांस मिला है कि, इसने अबतक 117.32 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। ये फ़िल्म अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों में रिलीज हुई है जिसको दर्शक पसंद कर रहे हैं। इसमें खास रोल टॉम क्रूज़ का रहा है जिससे आकर्षित होकर लोग सिनेमाघरों की तरफ जाने को मजबूर हो गए हैं। अपने 24वें दिन फिल्म ने हिंदी वर्जन में 14 लाख की कमाई की, जबकि अंग्रेजी वर्जन ने 18 लाख का आंकड़ा छू लिया।
‘मिशन इम्पॉसिबल द फ़ाइनल रेकनिंग’ को दर्शकों से जितना प्यार मिल रहा है उतना ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को भी दर्शक प्यार दे रहे हैं। अक्षय कुमार की यह ऐसी दूसरे नंबर की फिल्म है जो 4 दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है। एक्टर की इससे पहले साल 2019 में फिल्म मिशन मंगल रिलीज हुई थी जिसने महज 4 दिनों के अंदर 115 करोड़ की कमाई की थी। इसका ओपनिंग वीकेंड भी ‘हाउसफुल 5’ से ज्यादा रहा। हाउसफुल 5 वीकेंड पर साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।