Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • मोनालिसा और पूजा बनर्जी का शानदार डांस, वायरल हुआ वीडियो

मोनालिसा और पूजा बनर्जी का शानदार डांस, वायरल हुआ वीडियो

पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे जानी-मानी अभिनेत्री मोनालिसा का नाम तो आपने भी सुना होगा।उनके हुस्न के चर्चे भी हर जगह होते रहते हैं। आप यह भी जानते होंगे कि मोनालिसा सोशल मीडिया पर कितनी एक्टिव हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ नया पोस्ट करती रहती हैं। इस बार एक्ट्रेस ने एक डांस वीडियो […]

Viral Video
inkhbar News
  • Last Updated: September 24, 2022 21:27:06 IST

पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे जानी-मानी अभिनेत्री मोनालिसा का नाम तो आपने भी सुना होगा।उनके हुस्न के चर्चे भी हर जगह होते रहते हैं। आप यह भी जानते होंगे कि मोनालिसा सोशल मीडिया पर कितनी एक्टिव हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ नया पोस्ट करती रहती हैं। इस बार एक्ट्रेस ने एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मोनालिसा, पूजा बनर्जी के साथ नजर आ रही हैं।

मोना का डांस वीडियो

मोनालिसा और पूजा बनर्जी दोनों ही अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। हाल ही में दोनों ने कलियों का चमन गाने पर शानदार डांस किया हैl दोनों ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा भी किया है। जहां पूजा बनर्जी ने इस अवसर पर सलवार कुर्ता पहने नजर आ रही हैं। वहीं मोनालिसा वन पीस फ्रॉक में नजर आ रही हैं। इसमें दोनों काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। दोनों शानदार अंदाज में डांस करती हुई दिख रही हैं। उनके इस वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

फैन फॉलोविंग में आया है उछाल

पिछले कुछ समय से भोजपुरी अभिनेत्री की फैन फॉलोविंग में जबरदस्त उछाल हुआ है। उन्होंने भोजीवुड से अलग छोटे पर्दे और तो और वेब सीरीज में भी काम करना शुरू कर दिया है। हाल ही में मोना अपने वेब सीरीज धप्पा को लेकर चर्चा में हैं। इन तस्वीरों को देख कर ही हम इस बात का अंदाज़ा भी लगा सकते हैं कि अभिनेत्री कितनी कम्फर्टेबले हैं। सनलाइट में वह और भी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

इतनी है प्रॉपर्टी

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप रिच यानी अमीर अभिनेत्री हैं, टीवी की दुनिया में भी उनका खूब नाम है। भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी मोना एक फिल्म के लिए काफी ज़्यादा चार्ज करती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मोनालिसा की संपत्ति 18 करोड़ से भी ज्यादा है। पिछले कुछ समय से भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा की फैन फॉलोविंग में जबरदस्त उछाल हुआ है।

 

 

Prayer Meet for Raju: मुंबई में राजू के लिए प्रार्थना सभा

Salman khan:अब मेगास्टार चिरंजीवी भी हुए सलमान खान के मुरीद