Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • कलरफुल मोनोकिनी पहन मोनालिसा ने दिखाए जलवे, फैंस ने कहा- मार डाला

कलरफुल मोनोकिनी पहन मोनालिसा ने दिखाए जलवे, फैंस ने कहा- मार डाला

पटना: भोजपुरी जगत की सबसे चहीती अभिनेत्री मोनालिसा को तो आप जानते ही होंगे। सोशल मीडिया पर इनकी फॉलोविंग किसी बॉलीवुड अभिनेत्री की तरह ही है। मोनालिसा को अगर सोशल मीडिया क्वीन का नाम दिया जाए तो इसमें कोई दो राय भी नहीं होगी। उनकी फॉलोविंग और उनका हर लुक वायरल हो ही जाता है। […]

monalisa
inkhbar News
  • Last Updated: September 11, 2022 21:09:26 IST

पटना: भोजपुरी जगत की सबसे चहीती अभिनेत्री मोनालिसा को तो आप जानते ही होंगे। सोशल मीडिया पर इनकी फॉलोविंग किसी बॉलीवुड अभिनेत्री की तरह ही है। मोनालिसा को अगर सोशल मीडिया क्वीन का नाम दिया जाए तो इसमें कोई दो राय भी नहीं होगी। उनकी फॉलोविंग और उनका हर लुक वायरल हो ही जाता है। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर एक रील वीडियो साझा किया है। इसमें उन्हें कलरफुल मोनोकिनी पहने देखा जा सकता है। इसमें उनका स्लिम और टोंड फिगर भी दिख रहा हैl मोनालिसा वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा है, ‘वह या यह या कुछ भी हो l’

शेयर किया वीडियो

मोनालिसा का रील इंस्टाग्राम पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसे 3 घंटे में 17000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं वीडियो पर 320 से ज्यादा कमेंट आए हैं। कई लोगों ने वीडियो पर मार डाला हॉट मोनालिसा, प्रिंसेस, सो प्रिटी जैसे कमेंट किए हैl मोनालिसा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी हालिया बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें साझा करती है। इसमें वह क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहनकर फोटोशूट कराते हुए दिख रही हैं।

बिग बॉस 10 आई थी नजर

मोनालिसा बिग बॉस 10 में नजर आ चुकी है। इसके अलावा उन्होंने नच बलिए 8 में भी अपने डांस का जलवा दिखाया है। वहीं उन्होंने नजर 1 और 2 में भी काम कर लोगों का दिल जीता है। इसके अलावा वह स्टार प्लस पर आए शो स्मार्ट जोड़ी का भी हिस्सा रही हैं। हाल ही में मोनालिसा ने कोका गाने पर शानदार डांस किया था, जिसमें उन्होंने डांस की झलक दिखाई थी।

फैन फॉलोविंग में आया है उछाल

पिछले कुछ समय से भोजपुरी अभिनेत्री की फैन फॉलोविंग में जबरदस्त उछाल हुआ है। उन्होंने भोजीवुड से अलग छोटे पर्दे और तो और वेब सीरीज में भी काम करना शुरू कर दिया है। हाल ही में मोना अपने वेब सीरीज धप्पा को लेकर चर्चा में हैं। इन तस्वीरों को देख कर ही हम इस बात का अंदाज़ा भी लगा सकते हैं कि अभिनेत्री कितनी कम्फर्टेबले हैं। सनलाइट में वह और भी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

इतनी है प्रॉपर्टी

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप रिच यानी अमीर अभिनेत्री हैं, टीवी की दुनिया में भी उनका खूब नाम है। भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी मोना एक फिल्म के लिए काफी ज़्यादा चार्ज करती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मोनालिसा की संपत्ति 18 करोड़ से भी ज्यादा है। पिछले कुछ समय से भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा की फैन फॉलोविंग में जबरदस्त उछाल हुआ है।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना