Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • पति विक्रांत को छोड़कर ये किसके साथ रोमांस कर रही हैं Monalisa? देखें वीडियो

पति विक्रांत को छोड़कर ये किसके साथ रोमांस कर रही हैं Monalisa? देखें वीडियो

नई दिल्ली : मोनालिसा इस समय ना सिर्फ भोजपुरी बल्कि टीवी पर भी काफी नाम कमा चुकी हैं। टीवी और भोजीवुड के अलावा सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी सक्रिय देखा जाता है। भोजपुरी से लेकर टीवी तक सभी दर्शकों का दिल जीतने वाली मोनालिसा का एक और दमदार वीडियो सामने आया है। इस वीडियो […]

monalisa
inkhbar News
  • Last Updated: October 30, 2022 20:54:23 IST

नई दिल्ली : मोनालिसा इस समय ना सिर्फ भोजपुरी बल्कि टीवी पर भी काफी नाम कमा चुकी हैं। टीवी और भोजीवुड के अलावा सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी सक्रिय देखा जाता है। भोजपुरी से लेकर टीवी तक सभी दर्शकों का दिल जीतने वाली मोनालिसा का एक और दमदार वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मोनालिसा अपने पति नहीं बल्कि किसी और के साथ रोमांस करती नजर आ रही है। मोनालिसा का ये वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस बात पर कोई संदेह नहीं है कि इस बार भी मोनालिसा की ख़ूबसूरती में कोई कमी नहीं है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saikat Kundu (@saikat_just_for_love)

वायरल हुआ वीडियो

मोनालिसा ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को देख सब चौंक गए हैं। आपको बता दें, इस वीडियो में मोनालिसा एक शख्स के साथ रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में ब्रह्मास्त्र फिल्म का केसरिया सॉन्ग भी सुनाई दे रहा है। जिनके साथ मोनालिसा डांस कर रही हैं उस शख्स का नाम सैकत कुंडू है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा -मेरा पसंदीदा गाना और पसंदीदा लोग। इस दौरान मोनालिसा ग्रीन कलर के क्रॉप टॉप और वाइट कलर की जैगिंग में नजर आई। अभिनेत्री ने बालों को कर्ल और हील पहन अपने लुक को पूरा किया। सिंपल लुक में अभिनेत्री बहुत खूबसूरत लग रही थी।

फैन फॉलोविंग में आया है उछाल

पिछले कुछ समय से भोजपुरी अभिनेत्री की फैन फॉलोविंग में जबरदस्त उछाल हुआ है। उन्होंने भोजीवुड से अलग छोटे पर्दे और तो और वेब सीरीज में भी काम करना शुरू कर दिया है। हाल ही में मोना अपने वेब सीरीज धप्पा को लेकर चर्चा में हैं। इन तस्वीरों को देख कर ही हम इस बात का अंदाज़ा भी लगा सकते हैं कि अभिनेत्री कितनी कम्फर्टेबले हैं। सनलाइट में वह और भी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव