Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • दूल्हा-दुल्हन के अवतार में नजर आए मोनालिसा और विक्रांत सिंह

दूल्हा-दुल्हन के अवतार में नजर आए मोनालिसा और विक्रांत सिंह

मुंबई: भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों अपने पति विक्रांत सिंह के साथ टीवी रिएलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में शामिल हुई। इस शो में एक से बढ़कर एक टीवी के जाने माने चेहरे और कपल ने हिस्सा लिया है। लेकिन कौन-सी जोड़ी सबसे बेहतर, आकर्षक और रोमांटिक है ये देखने के लिए फैंस शो […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: February 14, 2023 22:10:58 IST

मुंबई: भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों अपने पति विक्रांत सिंह के साथ टीवी रिएलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में शामिल हुई। इस शो में एक से बढ़कर एक टीवी के जाने माने चेहरे और कपल ने हिस्सा लिया है। लेकिन कौन-सी जोड़ी सबसे बेहतर, आकर्षक और रोमांटिक है ये देखने के लिए फैंस शो के लिए दीवाने हो रखे है। ऐसे में मोनालिसा और विक्रांत सिंह की जोड़ी इन दिनों काफी पसंद की जा रही है।

शेयर किया पोस्ट

मोनालिसा इस समय ना सिर्फ भोजपुरी बल्कि टीवी पर भी काफी नाम कमा चुकी हैं। टीवी और भोजीवुड के अलावा सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी सक्रिय देखा जाता है। जो पोस्ट मोनालिसा ने शेयर किया है उसमे वो अपने पति विक्रम के साथ नजर आ रही है। इस पोस्ट में कपल शादी के जोड़े में नजर आ रहे है। दुल्हन के जोड़े में मोनालिसा बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं पति विक्रांत भी शेरवानी में बेहद हैंडसम लग रहे है। दोनों की तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे है। हर कोई कपल की तस्वीर देखकर उनकी तारीफ़ करने से रोक नहीं पा रहा है।

फैन फॉलोविंग में आया है उछाल

पिछले कुछ समय से भोजपुरी अभिनेत्री की फैन फॉलोविंग में जबरदस्त उछाल हुआ है। उन्होंने भोजीवुड से अलग छोटे पर्दे और तो और वेब सीरीज में भी काम करना शुरू कर दिया है। हाल ही में मोना अपने वेब सीरीज धप्पा को लेकर चर्चा में हैं। इन तस्वीरों को देख कर ही हम इस बात का अंदाज़ा भी लगा सकते हैं कि अभिनेत्री कितनी कम्फर्टेबल हैं। सनलाइट में वह और भी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

इतनी है प्रॉपर्टी

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप रिच यानी अमीर अभिनेत्री हैं, टीवी की दुनिया में भी उनका खूब नाम है। भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी मोना एक फिल्म के लिए काफी ज़्यादा चार्ज करती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मोनालिसा की संपत्ति 18 करोड़ से भी ज्यादा है। पिछले कुछ समय से भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा की फैन फॉलोविंग में जबरदस्त उछाल हुआ है।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार