Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • कॉमेडी का तड़का लगा कर फैंस को खूब हँसाने वाली हैं मोनालिसा, बस तीन दिन का इंतजार

कॉमेडी का तड़का लगा कर फैंस को खूब हँसाने वाली हैं मोनालिसा, बस तीन दिन का इंतजार

पटना:  मोनालिसा इस समय ना सिर्फ भोजपुरी बल्कि टीवी पर भी काफी नाम कमा चुकी हैं। टीवी और भोजीवुड के अलावा सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी सक्रिय देखा जाता है। वह आए दिन कोई न कोई नया पोस्ट शेयर करती हैं इससे उनके फैंस और उनके बीच अच्छा कनेक्शन भी बना रहता है। हाल […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 2, 2022 22:56:05 IST

पटना:  मोनालिसा इस समय ना सिर्फ भोजपुरी बल्कि टीवी पर भी काफी नाम कमा चुकी हैं। टीवी और भोजीवुड के अलावा सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी सक्रिय देखा जाता है। वह आए दिन कोई न कोई नया पोस्ट शेयर करती हैं इससे उनके फैंस और उनके बीच अच्छा कनेक्शन भी बना रहता है। हाल ही में उनका शेयर किया गया पोस्ट इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dangal TV (@dangal_tv_channel)

तीन दिन बाद टेलीकास्ट होगा शो

मोनालिसा ने अपने नए शो का प्रोमो शेयर किया है, जिसका नाम फव्वारा चौक है। प्रोमो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि ये शो 5 दिसंबर को टेलीकास्ट होगा। आपको बता दें, ये एक कॉमेडी शो है। इस शो में अभिनेत्री पार्लर वाली का किरदार निभाएगी, जिसका नाम रमा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने फैंस को जानकारी दी है कि शो के लिए केवल तीन दिन रह गए हैं।

फैन फॉलोविंग में आया है उछाल

पिछले कुछ समय से भोजपुरी अभिनेत्री की फैन फॉलोविंग में जबरदस्त उछाल हुआ है। उन्होंने भोजीवुड से अलग छोटे पर्दे और तो और वेब सीरीज में भी काम करना शुरू कर दिया है। हाल ही में मोना अपने वेब सीरीज धप्पा को लेकर चर्चा में हैं। इन तस्वीरों को देख कर ही हम इस बात का अंदाज़ा भी लगा सकते हैं कि अभिनेत्री कितनी कम्फर्टेबले हैं। सनलाइट में वह और भी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

इतनी है प्रॉपर्टी

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप रिच यानी अमीर अभिनेत्री हैं, टीवी की दुनिया में भी उनका खूब नाम है। भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी मोना एक फिल्म के लिए काफी ज़्यादा चार्ज करती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मोनालिसा की संपत्ति 18 करोड़ से भी ज्यादा है। पिछले कुछ समय से भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा की फैन फॉलोविंग में जबरदस्त उछाल हुआ है।

 

रक्षाबंधन: बहनों को गोल गप्पे खिलाते दिखे अक्षय, वीडियो हुआ वायरल