MS Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग आज जगजाहिर हैं। महेंद्र सिंह धोने उन क्रिकेटर्स में शामिल है जिन्हे परिचय की जरुरत नहीं होती। क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद भी आज ‘माही’ के एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते है। आज पुरे दिन सोश्यल मिडिया पर #Happy Birthday MSDhoni ही ट्रेंड करता रहा। माही आज अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके लाखों फॉलोवर्स उन्हें सोशल मिडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इससे यह साफ जाहिर होता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने के बावजूद भी माही का क्रेज कम तो नहीं हुआ है। इसी बीच उनके जन्मदिन के खास मौके पर बॉलीवुड के भाईजान ने उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन कि शुभकामनाएं दी। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आपकी ख़ुशी चारगुनी हो जाएगी.
बॉलीवुड के भाईजान का ये वीडियो हुआ वायरल
पत्नी साक्षी आशीर्वाद लेती नजर आई
महेंद्र सिंह धोनी के बर्थडे सेलिब्रेशन में सलमान खान मौजूद थे। उसी समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो माही का बर्थडे केक काटते है, जिसमें सलमान खान धोनी को केक खिलते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच माही की पत्नी साक्षी ने अपने पति एमएस धोनी के पैर छूकर आशीर्वाद लेती हुई नजर आई।यह वायरल वीडियो को सोश्यल मिडिया एक्स पर शेयर किया गया है।
मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के अंतरधार्मिक विवाह को लेकर रखा अपना पक्ष
प्रेगनेंसी में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सेट कर रही है न्यू फैशन गोल, बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई आई नज़र