Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • आंखों में नमी के साथ विदा हुए मुंबईचा राजा, भक्तों ने कहा ‘अगले बरस फिर से आना’

आंखों में नमी के साथ विदा हुए मुंबईचा राजा, भक्तों ने कहा ‘अगले बरस फिर से आना’

मुंबई: मुंबई में आज गणेश प्रतिमा विसर्जन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गिरगांव चौपाटी पर हजारों श्रद्धालु एकत्रित हुए हैं, जहां भगवान गणेश की विशाल प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भक्तों को मुंबईचा राजा की प्रतिमा का विसर्जन करते हुए […]

lalbaugcha raja visarjan live 2024
inkhbar News
  • Last Updated: September 17, 2024 18:58:30 IST

मुंबई: मुंबई में आज गणेश प्रतिमा विसर्जन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गिरगांव चौपाटी पर हजारों श्रद्धालु एकत्रित हुए हैं, जहां भगवान गणेश की विशाल प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भक्तों को मुंबईचा राजा की प्रतिमा का विसर्जन करते हुए देखा जा सकता है।

लालबागचा राजा की प्रतिमा

वीडियो में देखा जा सकता है कि भक्तजन भगवान गणेश की प्रतिमा को धीरे-धीरे समुद्र के बीच तक लेकर जा रहे हैं। कई श्रद्धालु ह्युमन चेन बनाकर इस प्रक्रिया में मदद कर रहे हैं। विशाल प्रतिमा को सुरक्षित विसर्जित करने के लिए उसे रस्सियों से बांधकर ले जाया जा रहा है। इस प्रतिमा में भगवान शिव के कंधे पर उनके पुत्र गणेश को बैठे हुए दिखाया गया है। इसी के साथ गिरगांव चौपाटी पर विसर्जन की शुरुआत हुई है, जहां जल्द ही प्रसिद्ध लालबागचा राजा की प्रतिमा भी लाई जाएगी।

नाचते-झूमते विसर्जन

मुंबई में गणेश उत्सव हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं विसर्जन के दौरान निकलने वाले जुलूस को ध्यान में रखते हुए, महाराष्ट्र सरकार ने ईद-ए-मिलाद की छुट्टी 18 अक्टूबर को निर्धारित की है। विसर्जन के लिए पूजा पंडालों से झांकियां निकलनी शुरू हो गई हैं। शहर के हर कोने में ढोल-ताशे की धुन गूंज रही है और रंग-गुलाल उड़ाकर लोग उत्सव मना रहे हैं। महिलाएं भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं, वे नाचते-झूमते और ढोल बजाते हुए विसर्जन जुलूस का हिस्सा बनी हैं।

गणेश विसर्जन के साथ ही श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘अगले बरस तू फिर से आना’ के जयकारे लगाते हुए विदा कर रहे हैं, वहीं अब अगले साल भगवान गणेश के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2: एक एपिसोड का इतना चार्ज करते है कपिल शर्मा, साल भर नौकरी करने पर भी नहीं कमा पाएंगे