Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • मुनव्वर फारूकी का गर्लफ्रेंड नाजिल से टूटा रिश्ता, अंजलि अरोड़ा है वजह ?

मुनव्वर फारूकी का गर्लफ्रेंड नाजिल से टूटा रिश्ता, अंजलि अरोड़ा है वजह ?

मुबंई: लॉकअप विनर मुनव्वर फारूकी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहते हैं। आपको याद ही होगा शो से निकलते ही मुनव्वर ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया था। दरअसल उन्होंने गर्लफ्रेंड नाजिल के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। इसके बाद बताया था कि वो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे […]

munawar
inkhbar News
  • Last Updated: September 15, 2022 21:50:19 IST

मुबंई: लॉकअप विनर मुनव्वर फारूकी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहते हैं। आपको याद ही होगा शो से निकलते ही मुनव्वर ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया था। दरअसल उन्होंने गर्लफ्रेंड नाजिल के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। इसके बाद बताया था कि वो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं अब खबरे आ रही हैं कि मुनव्वर और नाजिल का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। लॉकअप शो के अंदर अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर के बीच प्रेम-प्रसंग की ख़बरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब इसे ही उनके ब्रेकअप की वजह बताया जा रहा है।

क्यों हुए कपल अलग

लॉकअप खत्म होने के बाद मुनव्वर फारूकी अपने रिलेशनशिप की ख़बरों को लेकर खूब सुर्ख़ियों में थें। उन्होंने इंटरव्यूज के दौरान बताया था कि वह सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर नाजिल के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब खबर आ रही है कि नाजिल और मुनव्वर की राहें बदल गई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों का हाल ही में ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया है। दोनों इंस्टाग्राम पर एक – दूसरे को फॉलो भी नहीं करते हैं।

क्यों हुआ ब्रेकअप

मुनव्वर और नाजिल का ब्रेकअप क्यों हुआ इसकी वजह तो सामने नहीं आई है। यह भी माना जा रहा है कि लॉकअप में अंजलि से उनकी नजदीकी का असर उनके ब्रेकअप की वजह है। वहीं मुनव्वर के फैंस के लिए खुशखबरी है। खबरों की मानें तो मुनव्वर बिग बॉस 16 का हिस्सा बनने वाले हैं। बिग बॉस में कई बार कंटेस्टेंट्स चर्चा में बने रहने के लिए लव ऐंगल क्रिएट करते हुए दिखते हैं। ऐसे में पहले से गर्लफ्रेंड होने में मुनव्वर को इसका लाभ नहीं मिल पाता। मुनव्वर की तरफ से बिग बॉस या ब्रेकअप को लेकर कोई ऑफिशियल कमेंट अभी तक नहीं आया है।

 

लखीमपुर कांड: जुनैद, सुहैल, आरिफ समेत सभी 6 आरोपी गिरफ्तार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई