नई दिल्ली। नीना गुप्ता इस हफ्ते ही 66 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर नीना गुप्ता का बोल्ड अंदाज नजर आया, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो गई है। उन्होंने मेट्रो की टीम के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। बर्थडे सेलिब्रेशन में उनके साथ कई कलाकार और क्रू के मेंबर मौजूद रहे।
हाल ही में मनाया अपना बर्थडे
बॉलीवुड की अभिनेत्री नीना गुप्ता को आज कोई नहीं जानता। नीना ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। वह अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों उनकी आने वाली फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है। नीना इस हफ्ते 66 साल की हो गई हैं। उन्होंने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। अपने जन्मदिन के मौके पर नीना गुप्ता ने काफी बोल्ड ड्रेस पहनी थी, जो चर्चा का विषय बन गई है। उनके बर्थडे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई नीना गुप्ता की ड्रेस को देखकर चौक गया है।
इवेंट में काटा केक
नीना गुप्ता ने बीते दिनों फिल्म मेट्रो के एक इवेंट में शामिल हुई थीं। इस इवेंट में फिल्म के बाकी कई कलाकार आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और निर्देशक अनुराग बसु मौजूद थे। दरअसल, बीते दिनों फिल्म मेट्रो का ट्रेलर लॉन्च हुआ था। इसी के लिए एक छोटी सी पार्टी रखी गई थी। इसी इवेंट पर नीना गुप्ता ने अपना जन्मदिन मनाया था और केक काटा था। इस दौरान नीना ने जो ड्रेस पहनी थी, सब उसे देखकर हैरान रह गए। नीना ने व्हाइट रंग का रन काफ्तान पहना था, जिसका गला काफी डीप था। इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने गोल्डन रंग की बिस्किट ब्रा पहनी थी, जो उनके लुक को बोल्ड बना रही थी। बता दें कि नीना की यह ड्रेस उनकी बेटी मसाबा गुप्ता ने तैयार की थी।
ये भी पढ़े
RCB की विक्ट्री परेड में मची भगदड़, 10 लोगों की मौत, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जुटे 50 हजार फैंस