Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • नीतू कपूर सिगरेट पीने पर हुई ट्रोल, फैंस बोले आलिया राहा को दादी से दूर रखो!

नीतू कपूर सिगरेट पीने पर हुई ट्रोल, फैंस बोले आलिया राहा को दादी से दूर रखो!

बॉलीवुड सितारों ने नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया और उसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की जैसे ही यह फोटो वायरल हुई, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कई लोगों ने इसकी आलोचना करते हुए इसे गलत उदाहरण बताया।

Neetu Kapoor smoking, Trolling
inkhbar News
  • Last Updated: January 4, 2025 14:01:01 IST

मुंबई: बॉलीवुड सितारों ने नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया और उसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की. इसी बीच रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने भी नए साल की एक तस्वीर पोस्ट की, लेकिन उनकी फोटो विवाद का हिस्सा बन गयी है। बता दें फोटो में गलती से टेबल पर रखा सिगरेट का डिब्बा नजर आ गया, जो फैन्स की नजरों से बच नहीं सका। तस्वीर वायरल होते ही सोशल मीडिया पर नीतू कपूर और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान को ट्रोल किया जाने लगा।

फैंस ने किया ट्रोल

जैसे ही यह फोटो वायरल हुई, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कई लोगों ने इसकी आलोचना करते हुए इसे गलत उदाहरण बताया। एक यूजर ने लिखा, “इस तरह की चीजें अच्छी नहीं लगतीं।” वहीं कुछ लोगों ने इसे उनकी व्यक्तिगत पसंद कहकर एक्ट्रेस का बचाव भी किया। हालांकि कुछ यूजर्स ने राहा को लेकर चिंता जताई और यहां तक कह दिया कि रणबीर और आलिया की बेटी को दादी से दूर रखना चाहिए।

बेवजह का मुद्दा

सिगरेट को लेकर ट्रोल होना कपूर परिवार के लिए नया नहीं है। साल 2018 में रणबीर कपूर भी एक तस्वीर के कारण विवादों में घिर गए थे। इस फोटो में रणबीर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ सिगरेट पीते नजर आए थे। उस वक्त भी सोशल मीडिया पर रणबीर की जमकर आलोचना हुई थी। बॉलीवुड में सिगरेट से जुड़े विवाद समय-समय पर सुर्खियां बनते रहे हैं। अब नीतू कपूर और सोनी राजदान को भी इसी वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। हालांकि, कुछ लोग इसे उनकी निजी जिंदगी का हिस्सा मानते हुए बेवजह का मुद्दा बता रहे हैं। वहीं  यह मामला सोशल मीडिया पर गर्म है, लेकिन नीतू कपूर या उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

फैंस का कहना है कि सितारों को अपने फॉलोअर्स के लिए जिम्मेदारी दिखानी चाहिए। हालांकि अब देखना ये होगा इस पर कपूर परिवार की तरह से कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं।

ये भी पढ़ें: साउथ स्टार जीवा और राशि खन्ना स्टारर फ़िल्म ‘’अगथिया’’ का टीजर रिलीज, फैंस बोले छोटा पैकेट बड़ा धमाका