Neha Singh Rathore On Sonam Raghuvanshi: हाल ही में इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में उनकी वाइफ सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी हुई है जिसके बाद देशभर में बवाल मचा हुआ है। लोग सोशल मीडिया पर लगातार सोनम को लेकर तरह-तरह की बातें बना रहे हैं। अब हाल ही में भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर ने इसपर अपना रिएक्शन दिया है। घटना पर बयान देते हुए उन्होंने कहा कि, जब से ये घटना हुई है तभी से महिलाओं का जिस तरह अपमान हो रहा है, वो उनके साथ बड़ा अन्याय हो रहा है। इसके बारे में उन्होंने आगे कहा कि इस तरह से मर्डर महिलाओं-पुरुषों दोनों के साथ ही हुई हैं। इसके लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए।

क्या बोलीं नेहा सिंह राठौर?

इस मामले पर नेहा सिंह राठौर ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘अगर रिश्ता नहीं चल रहा है तो तलाक लेकर अलग हो जाएं, हत्या करके जेल न जाएं। शादी की प्रथा जितनी पुरानी है, विवाहेतर संबंध और उसके कारण हत्याओं का इतिहास भी उतना ही पुराना है। ऐसे में इसके लिए महिलाओं का अपमान करना जायज है, यह उनके साथ अन्याय है।’ भोजपुरी गायिका ने इस मामले को बहुत गंभीर बताया है उन्होंने कहा कि, जो लोग दहेज के लिए अपनी बेटी की शादी अपनी पसंद के लड़के से करवा देते हैं और अपने बेटे की शादी उसकी प्रेमिका से करवा देते हैं, आजकल उनमें डर का माहौल है। पिछले कुछ समय में जिस तरह से शादीशुदा पतियों की जघन्य तरीके से हत्या की गई है, उससे यह साबित करने की कोशिश की जा रही है कि सभी महिलाएं साजिशकर्ता हैं और सभी पतियों को अपनी पत्नियों से डरने की जरूरत है। यह बेहद गंभीर मामला है, जिसे सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में फैलाया जा रहा है।

Raja Raghuvanshi से भी खतरनाक हत्याकांड, अब UP की संगीता निकली बेवफा, आशिक संग मिलकर पति के साथ की रूह कपा देने वाली हैवानियत

तलाक ले लो और शांति से अलग रहो- नेहा राठौर

नेहा राठौर ने कहा कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ महिलाओं ने ही अपने पतियों की हत्या की है, अगर आंकड़ों पर गौर करें तो पाएंगे कि पुरुषों के हाथ ज्यादा खून से रंगे हैं, लेकिन चिंताजनक बात यह है कि अब महिलाएं भी इसमें शामिल होने लगी हैं। समाज में शादी के बाद संबंधों को लेकर पुरुष और महिला दोनों की हत्याएं होती रही हैं। ऐसे में सिर्फ पुरुष या महिला को जिम्मेदार ठहराना गलत है। अगर कोई पुरुष किसी कारण से अपनी पत्नी की हत्या करता है, तो अगर कोई पत्नी अपने प्रेमी के लिए अपने पति की हत्या करती है, तो क्या प्रेमी की भूमिका को नकारा जा सकता है? भोजपुरी गायिका ने कहा कि अगर साथ नहीं रह पा रहे हो तो अलग हो जाओ। तलाक ले लो और शांति से अलग रहो, समाज की चिंता करने की जरूरत नहीं है। अपनी जिंदगी का सुकून बचाओ, एक दूसरे को ड्रम, फ्रिज और सूटकेस में भरने से बेहतर है कि अलग हो जाओ।

ईद पर भारत के पड़ोस में काट दिए गए 91 लाख से ज्यादा जानवर, सबसे ज्यादा गायों की कुर्बानी, नंबर जान काम करना बंद कर देगा माथा