Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Nick Jonas Comment on Priyanka Chopra Bridal Shower photo: प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल शावर फोटो पर दिल दे बैठे निक जोनास

Nick Jonas Comment on Priyanka Chopra Bridal Shower photo: प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल शावर फोटो पर दिल दे बैठे निक जोनास

Nick Jonas Comment on Priyanka Chopra Bridal Shower photo: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जल्द ही शादी के बंधंन में बंधने जा रहे हैं. इससे पहले प्रियंका शानदार तरीके से अपना ब्राइडल शावर सेलीब्रेट करती नजर आईं हैं. इस फंक्शन में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और निक जोनास की मां ने भी शिरकत की. प्रियंका ने इसका एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसपर उनके फैंस के हजारों कमेंट आएं. हालांकि उन सभी में एक कमेंट निक जोनास का था जो सबका दिल ले गया.

Nick Jonas Comment on Priyanka Chopra Bridal Shower photo
inkhbar News
  • Last Updated: October 30, 2018 18:27:03 IST

बॉ़लीवुड डेस्क मुंबई. बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनास के साथ जल्द ही शादी के बंधंन में बंधने वाली हैं. बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा की ब्राइडल पार्टी का आयोजन किया गया. इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने काफी मस्ती भी की. इसका एक फोटो भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसपर उनके लाखों फैंस के लाइक्स और कमेंट भी आए. लेकिन सबसे खास कमेंट रहा प्रियंका के मंगेतर निक जोनास का.

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने जब अपने ब्राइडल शावर का फोटो शेयर किया तो उसमें निक जोनास ने सिंगल हार्ट इमोटिकॉन कमेंट में डाला और प्रियंका के प्रति अपने प्यार की मजबूती का एहसास दिलाया. बता दें कि प्रियंका के ब्राइडल शावर में निक जोनास मौजूद नहीं थे लेकिन उनकी सास और मां मधु चोपड़ा शरीक हुईं थीं. पार्टी में व्हाइट फ्रिल गाउन पहनी प्रिंयका ने किसी परी से कम नहीं लग रही थीं.

https://youtu.be/2nkVRJda4Ss

https://www.instagram.com/p/BpiN5z1nJAn/?hl=en&taken-by=priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा ने ब्राइडल शावर में जमकर मस्ती भी की. उन्होंने अपने मां मधु चोपड़ा और सास के साथ खूब ठुमके लगाए. इस फंक्शन के कई फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें प्रियंका अपनी मां और सास के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. इन सभी फोटो और वीडियो को देखकर कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि प्रियंका के जितने मजबूत रिश्ते अपनी मां के साथ हैं, ऐसे ही मंगेतर निक जोनास की मां और अपनी सास के साथ भी हैं. बता दें कि प्रियंका की ये ब्राइडल शावर पार्टी उनकी मैनेजर और करीबी दोस्तों ने आयोजित की थी.

Priyanka Chopra Nick Jonas in Koffee with Karan: कॉफी विद करण के फिनाले में करण जौहर के मजेदार सवालों का जवाब देते नजर आएंगे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास!

Priyanka Chopra& Bridal Shower photo and video: ब्राइडल शावर में दिखा प्रियंका चोपड़ा का सेक्सी अंदाज, देखें ये तस्वीरें

Tags