Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Nick Jonas: इंडिया में हुआ निक जोनस का शानदार स्वागत, गाते नजर आए ‘तू मान मेरी जान’

Nick Jonas: इंडिया में हुआ निक जोनस का शानदार स्वागत, गाते नजर आए ‘तू मान मेरी जान’

नई दिल्लीः प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस इन दिनों इंडिया में आए हुए हैं। वह पहली बार इंडिया में म्यूजिकल कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के लिए यहां हैं। शनिवार को सिंगर ने फेमस सिंगर किंग के साथ कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया। दोनों की जुगलबंदी स्टेज पर छाई रही। इस दौरान निक ने फैंस के […]

Nick Jonas
inkhbar News
  • Last Updated: January 28, 2024 11:54:20 IST

नई दिल्लीः प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस इन दिनों इंडिया में आए हुए हैं। वह पहली बार इंडिया में म्यूजिकल कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के लिए यहां हैं। शनिवार को सिंगर ने फेमस सिंगर किंग के साथ कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया। दोनों की जुगलबंदी स्टेज पर छाई रही। इस दौरान निक ने फैंस के लिए तू मान मेरी जान गाया जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इंडिया में निक ने किया परफॉर्म

मुंबई में लोलापालूजा कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया था, जिसमें निक को परफॉर्म करना था। यहां सिंगर ने अपनी परफॉर्मेंस से धमाल मचा दिया। उनके साथ उनके भाईयों केविन और जो ने भी परफॉर्मेंस दी। म्यूजिक कॉन्सर्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए हैं। इनमें निक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हुआ है।

निक ने गाया देसी सॉन्ग

वीडियो में नजर आ रहा है कि निक फेमस सिंगर किंग के साथ ‘तू मान मेरी जान’ गाना गा रहे हैं। स्टेज पर दोनों की जुगलबंदी देखने लायक रही। वहीं, विदेशी सिंगर निक की आवाज में देसी गाना सुन फैंस भी एक्साइटेड हो गए। लोलापालूजा में निक जोनस की शानदार परफॉर्मेंस का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें प्रियंका चोपड़ा के पति निक का इंडिया कॉन्सर्ट में लाजवाब स्वागत किया गया। न सिर्फ लोगों ने उनके साथ इस म्यूजिकल नाइट को एन्जॉय किया, बल्कि ‘जीजू जीजू’ कहकर उनका अपने देश में स्वागत भी किया। इस पर निक फैंस को ‘आई लव यू सो मच’ कहते दिखाई दिए हैं। सोशल मीडिया पर निक के कॉन्सर्ट और फैंस की उनके लिए दीवानगी का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- http://UP Police Bharti 2024: UP पुलिस के विभिन्न पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज, इस तरह भरें फॉर्म