Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Nitish controversial speech: नीतीश कुमार के बयान से अमेरिकी अभिनेत्री भी नाराज, भाजपा को दे डाली नसीहत

Nitish controversial speech: नीतीश कुमार के बयान से अमेरिकी अभिनेत्री भी नाराज, भाजपा को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली: इन दिनों भारतीय राजनीति में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विवादित बयान पर सियासत गरमाई हुई है। दरअसल, विधानमंडल के दोनों सदनों में लड़कियों की शिक्षा और जनसंख्या नियंत्रण पर बोलते-बोलते नीतीश कुमार के मुंह से बहुत सी ऐसी बातें निकलीं जिन पर बवाल हो गया है। दअरसल, अब यह मामला भारत […]

Nitish controversial speech: American actress also angry with Nitish Kumar's statement, gave advice to BJP
inkhbar News
  • Last Updated: November 9, 2023 16:43:08 IST

नई दिल्ली: इन दिनों भारतीय राजनीति में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विवादित बयान पर सियासत गरमाई हुई है। दरअसल, विधानमंडल के दोनों सदनों में लड़कियों की शिक्षा और जनसंख्या नियंत्रण पर बोलते-बोलते नीतीश कुमार के मुंह से बहुत सी ऐसी बातें निकलीं जिन पर बवाल हो गया है। दअरसल, अब यह मामला भारत की सीमा लांघते हुए विदेश जा पहुंचा है। हॉलीवुड सिंगर मैरी मिलबेन ने नीतीश कुमार को फटकार लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी से खास अपील की है।

मैरी मिलबेन ने भाजपा से किया आग्रह

राज्य विधानसभा में की गई अपमानजनक व्याख्या के लिए नीतीश कुमार की खूब आलोचना की जा रही है। देशवासियों के साथ ही विदेशियों का गुस्सा भी नीतीश कुमार पर फूट रहा है। बता दें, हाल ही में अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने एक साहसी महिला से आगे बढ़ने और बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करने का आग्रह किया है। इतना ही नहीं मिलबेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बिहार में नेतृत्व करने के लिए एक महिला को सशक्त बनाने का अनुरोध किया।

एक्स पर पोस्ट कर जताई नाराजगी

बता दें, मैरी मिलबेन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘नीतीश कुमार जी के कमेंट्स के बाद, मेरा मानना है कि एक बहादुर महिला को आगे आकर बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी का ऐलान करना चाहिए। अगर मैं भारत की नागरिक होती, तो मैं बिहार जाती और मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव में खड़ी होती। भाजपा को एक महिला को बिहार में नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाना चाहिए। यह महिला सशक्तिकरण और प्रतिक्रिया में विकास की सच्ची भावना

यह भी पढ़ें – http://Samantha: नागा चैतन्य संग तलाक और बीमारी पर सामंथा ने किया खुलासा, कहा – ‘जिंदगी के निचले स्तर पर चली गई हूं’