Anant- Radhika Wedding: एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत और राधिका की शादी में दिल खोलकर पैसा खर्च किया। इस शादी में देश-दुनिया के कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। हफ्तेभर चलने वाले शादी के फंक्शन में बड़े-बड़े सितारों का जमावड़ा लगा रहा। यह सदी की सबसे महंगी शादी बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में अंबानी परिवार ने 5000 करोड़ रुपये खर्च किए।

मुकेश अंबानी नहीं हैं अमीर

बेटे की शादी में इतना खर्च करने वाले अंबानी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 11वें नंबर पर आते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि 122 अरब डॉलर की संपत्ति वाले मुकेश अंबानी के परिवार में सबसे ज्यादा पैसा किसके पास है? अंबानी परिवार में मुकेश, नीता या उनके बच्चें के पास सबसे ज्यादा पैसे नहीं है। बल्कि इसमें किसी और का नाम है।

सबसे अमीर हैं कोकिलाबेन

जानकर हैरानी होगी कि रिलायंस के सबसे ज्यादा शेयर कोकिलाबेन अंबानी के पास हैं। कोकिलाबेन रिलायंस की सबसे बड़ी इंडिविजुअल शेयरहोल्डर हैं। कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 0.24 फीसदी है। उनके पास
रिलायंस इंडस्ट्रीज के 1,57,41,322 शेयर हैं। मुकेश अंबानी की रिलायंस में 0.12 फीसदी, उनके तीनों बच्चों आकाश, अनंत और ईशा अंबानी की 0.12 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिना खान को बुरे समय में मिला बॉयफ्रेंड का साथ, रॉकी बोले- जब वो मेरे साथ होती तो ….