Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • कभी करते थे गोमांस खाने की बात आज बन रहे आध्यात्मिक, एक और ट्वीट पर खुली रणवीर इलाहाबादिया की पोल

कभी करते थे गोमांस खाने की बात आज बन रहे आध्यात्मिक, एक और ट्वीट पर खुली रणवीर इलाहाबादिया की पोल

रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ अभिनेत्री गीतांजली मिश्रा ने भी मोर्चा खोल दिया है। फेसबुक पर उन्होने रणवीर के गो मांस का प्रचार करने वाले पोस्ट के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। उन्होंने रणवीर पर कड़े एक्शन लेने की भी मांग की है।

Geetanhjali and ranveer allahbadia
inkhbar News
  • Last Updated: February 11, 2025 18:52:38 IST

नई दिल्ली: रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में दिए गए एक आपत्तिजनक बयान के बाद से वह सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्म्स पर विरोध का सामना कर रहे हैं। इस विवाद के बीच, अभिनेत्री गीतांजली मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर मामले को और भी तूल दे दिया है। उन्होंने रणवीर द्वारा गोमांस को बढ़ावा देने वाली पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं।

वह गोमांस से जुड़ी बातों का प्रचार कर रहे

गीतांजली ने रणवीर इलाहाबादिया का विरोध करते हुए सोशल मीडिया पर उन पोस्ट्स को उजागर किया, जिनमें वह गोमांस से जुड़ी बातों का प्रचार कर रहे थे। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि माफी केवल गलतियों के लिए होती है, अपराधों के लिए नहीं। अभिनेत्री ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की और रणवीर के कुछ ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट्स भी साझा किए, जिनमें उन्होंने गोमांस को लेकर विवादित बातें कही थीं। इसके अलावा, गीतांजली ने अश्लील कंटेंट को बैन करने की भी मांग की।

गीतांजली ने अपनी पोस्ट में लिखा

“माफी केवल गलतियों के लिए होती है, लेकिन अपराधों के लिए माफी नहीं हो सकती। कुछ लोग कॉमेडी के नाम पर युवाओं को नशे और गलत संदेश दे रहे हैं, ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ये खतरनाक हैं, और समाज के लिए अभिशाप बन चुके हैं। देश की पारंपरिक कला को नजरअंदाज करके, ये विकृतियां फैल रही हैं और यह स्थिति चिंताजनक है।”

सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

इस विवाद की शुरुआत स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से हुई, जिसमें अलग-अलग फील्ड के जज प्रतियोगियों का मूल्यांकन करते हैं। हाल ही में शो पर आए यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक अश्लील और विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई।

Read Also: राखी सावंत ने पाकिस्तानी मौलवी से निकाह करने से पहले रखी चौंकाने वाली शर्त, अब क्या?