Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • पलक-मिथुन की शादी में ये सेलेब्स हुए शामिल, फोटोज वायरल

पलक-मिथुन की शादी में ये सेलेब्स हुए शामिल, फोटोज वायरल

मुंबई: सिंगर पलक मुच्छल आज शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन के साथ सात फेरे लिए। पलक और मिथुन की शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। कपल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों की शादी की तस्वीरें खूब […]

palak muchhal
inkhbar News
  • Last Updated: November 7, 2022 17:25:34 IST

मुंबई: सिंगर पलक मुच्छल आज शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन के साथ सात फेरे लिए। पलक और मिथुन की शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। कपल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

सलीम मर्चेंट भी कपल को बधाई देने के लिए पहुंचे थे।

दुल्हन बनी पलक

पलक ने अपनी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें वो और मिथुन साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। दुल्हन के जोडे़ में पलक बेहद खूबसरत लगीं तो मिथुन शेरवानी में हैंडसम। पलक ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- आज हम दोनों सदैव के लिए एक हो गए। उनकी शादी में इन सेलेब्स ने शिरकत की, आइए बताते हैं। दोनों को दूल्हे-दुल्हन के गेटअप में फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

उदित नारायण अपनी पूरी फैमिली के साथ इस शादी में शामिल हुए।

ये सेलेब्स हुए शामिल

पलक-मिथुन की शादी में रश्मि देसाई भी शामिल हुई थीं।

पलक-मिथुन की शादी में कई सेलेब्स शामिल हुए। टेलीविजन एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी पलक-मिथुन की शादी में शामिल हुई। सलीम मर्चेंट भी कपल को बधाई देने उनकी शादी में शामिल हुए थे। शादी में सबकी अनुपमा यानी रूपाली गांगुली भी शामिल हुई थी। इसके अलावा उदित नारायण अपनी पूरी फैमिली के साथ पलक-मिथुन की शादी में शामिल हुए थे। शादी में शामिल हुए सेलेब्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शादी में सबकी अनुपमा यानी रूपाली गांगुली भी दोनों को आशीर्वाद देने पहुंची थीं।

धूमधाम से होगा रिसेप्शन

बीते दिन पलक मुच्छल और मिथुन की शादी हुई थी। उनकी शादी सिंगर डायरेक्टर मिथुन के साथ हुई है। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कपल का रिसेप्शन पार्टी ग्रेंड होगा, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शिरकत देंगे। इस बात की जानकारी खुद पलक मुच्छल के भाई ने दी है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव