Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • सामने आई पलक की शादी की तस्वीरें, दुल्हन बन कर अभिनेत्री ने जीता दिल

सामने आई पलक की शादी की तस्वीरें, दुल्हन बन कर अभिनेत्री ने जीता दिल

मुंबई: सिंगर पलक मुच्छल आज शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन के साथ सात फेरे लिए। पलक और मिथुन की शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। कपल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहा था। उनकी हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें सोशल […]

palak muchhal
inkhbar News
  • Last Updated: November 6, 2022 22:08:54 IST

मुंबई: सिंगर पलक मुच्छल आज शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन के साथ सात फेरे लिए। पलक और मिथुन की शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। कपल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहा था। उनकी हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी। फंक्शन बेहद सिंपल तरीके से हुआ था।

धूमधाम से होगा रिसेप्शन

आज पलक मुच्छल और मिथुन की शादी हो गई है। उनकी शादी सिंगर डायरेक्टर मिथुन के साथ हुई है। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कपल का रिसेप्शन पार्टी ग्रेंड होगा , जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शिरकत देंगे। इस बात की जानकारी खुद पलक मुच्छल के भाई ने दी है।

पलक ने अपनी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें वो और मिथुन साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। दुल्हन के जोडे़ में पलक बेहद खूबसरत लगीं तो मिथुन शेरवानी में हैंडसम। पलक ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- आज हम दोनों सदैव के लिए एक हो गए।

इन सेलेब्स को किया इनवाइट

पलक और मिथुन की शादी में कई सेलेब्स नजर आने वाले हैं। बात करे मेहमानों की लिस्ट की तो कहा जा रहा है कि सलमान खान, जैकी श्रॉफ, हिमेश रेशमिया, सोनू निगम और एआर रहमान सहित अन्य को इनवाइट किया गया है। साथ टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और रश्मि देसाई भी मेहमानों की लिस्ट में शुमार है। वहीं खबरे तो ये भी आ रही हैं कि शादी के बाद मिथुन और पलक विदेश में हनीमून मनाएंगे। हालांकि अभी तक लोकेशन का खुलासा नहीं हुआ है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव