Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • पंकज त्रिपाठी की लाडली आशी ने रखा एक्टिंग की दुनिया में कदम, रिलीज हुआ पहला म्यूजिक वीडियो

पंकज त्रिपाठी की लाडली आशी ने रखा एक्टिंग की दुनिया में कदम, रिलीज हुआ पहला म्यूजिक वीडियो

पंकज त्रिपाठी हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज अभिनेता माने जाते हैं, जिन्होंने अपनी अदाकारी से हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। वहीं अब उनकी लाडली बेटी बेटी आशी त्रिपाठी ने भी अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया है। आशी के डेब्यू पर पंकज त्रिपाठी काफी इमोशनल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को स्क्रीन पर देखना उनके लिए गर्व का पल है।

Pankaj Tripathis daughter Ashi debut song
inkhbar News
  • Last Updated: March 18, 2025 16:16:35 IST

मुंबई: पंकज त्रिपाठी हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज अभिनेता माने जाते हैं, जिन्होंने अपनी अदाकारी से हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। वहीं अब उनकी लाडली बेटी बेटी आशी त्रिपाठी ने भी अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया है। बता दें, पंकज की बेटी ने हाल ही में म्यूजिक वीडियो ‘रंग डारो’ के जरिए अपनी एक्टिंग की शुरुआत की है। डेब्यू के साथ ही आशी के इस म्यूजिक वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

यूट्यूब पर छाई आशी

डेब्यू के साथ ही पंकज त्रिपाठी के फैंस भी उनकी बेटी पर लूटा रहे हैं और उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। ‘रंग डारो’ म्यूजिक वीडियो में आशी एक पेंटर की प्रेरणा (म्यूज) के रूप में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ अभिनेता प्रभाकर स्वामी ने निभाया किया है। इस गाने का कुल समय ढाई मिनट है, जो कि यूट्यूब पर यह वीडियो वायरल हो गया है।

क्या बोले पंकज त्रिपाठी

आशी के डेब्यू पर पंकज त्रिपाठी काफी इमोशनल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को स्क्रीन पर देखना उनके लिए गर्व का पल है। पंकज ने आगे कहा, “आशी हमेशा से परफॉर्मिंग आर्ट्स के प्रति जुनूनी रही है और उसका पहला प्रोजेक्ट देखकर हमें गर्व महसूस हुआ। अगर यह उसकी शुरुआत है, तो हम उसके भविष्य के सफर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

18 साल की उम्र में किए नाम रोशन

बता दें, आशी वर्तमान में 18 साल की हैं और मुंबई में कॉलेज की पढ़ाई कर रही हैं। बता दें, इस वीडियो को यूट्यूब चैनल Jar Pictures पर रिलीज किया गया है। जानकारी के अनुसार, ‘रंग डारो’ के म्यूजिक कंपोजर अभिनव आर कौशिक ने आशी को इस गाने में लेने की इच्छा पंकज से जताई, जिसके बाद पंकज त्रिपाठी ने बेटी के डेब्यू के लिए अपनी हामी भरी.

ये भी पढ़ें: इधर आ बताता हूं…ECLT10 मैच के दौरान भड़के मुनव्वर फारुकी, फैन को दे दी धमकी