Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Parineeti Chopra Raghav Chadha : परिणीति चोपड़ा का घर सजा दुल्हन की तरह, सगाई की तैयारियां शुरू

Parineeti Chopra Raghav Chadha : परिणीति चोपड़ा का घर सजा दुल्हन की तरह, सगाई की तैयारियां शुरू

Parineeti Chopra Raghav Chadha नई दिल्ली : परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई इस समय लाइमलाइट में बनी हुई है। अब इस दौरान उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा सगाई में शामिल होने वाली है। सगाई में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा इन दिनों अपनी शादी को लेकर हर जगह […]

Parineeti Chopra
inkhbar News
  • Last Updated: May 12, 2023 18:23:44 IST

Parineeti Chopra Raghav Chadha

नई दिल्ली : परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई इस समय लाइमलाइट में बनी हुई है। अब इस दौरान उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा सगाई में शामिल होने वाली है।

सगाई में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा इन दिनों अपनी शादी को लेकर हर जगह सुर्ख़ियों में बने हुए हैं. बताया जा रहा है कि राघव और परिणीति की 13 मई को रॉयल अंदाज में सगाई होने जा रही हैं. कपल की सगाई के लिए लगभग पूरी तैयारियां हो चुकी हैं. परिणीति की सगाई में उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा शामिल होने के लिए भारत आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा दिल्ली आने के लिए तैयार

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई इस समय लाइमलाइट में बनी हुई है. फैंस इनकी सगाई की डिटेल्स जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं. बता दें कि परिणीति के इस खास फंक्शन को अटेंड करने के लिए प्रियंका चोपड़ा दिल्ली आ रही हैं. कजिन सिस्टर परिणीति की सगाई के लिए प्रियंका अपने काम से छुट्टी लेकर फ्लाइट पकड़ के दिल्ली आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार ये प्रियंका चोपड़ा की ये बहुत छोटी सी ट्रिप होने वाली है. बताया जा रहा है कि प्रियंका 13 मई की सुबह दिल्ली आ जाएंगी. उनके पति निक शायद ही साथ में आएंगे. प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती को लेकर दिल्ली आ रही है।

मनीष मल्होत्रा से डिज़ाइन कराया आउटफिट

कुछ समय पहले परिणीति की सगाई की ड्रेस को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया था. परिणीति के एक करीबी ने बताया था कि एक्ट्रेस अपनी सगाई में सबसे फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई आउटफिट पहनेंगी. इसके लिए अभिनेत्री को कुछ दिन पहले मनीष मल्होत्रा के घर पर भी देखा गया था. वहीं दूसरी तरफ मनीष मल्होत्रा भी उनकी सगाई में मेहमान बनकर आएंगे।

वायरल हुई घर की वीडियो

इस समय परिणीति के आलीशान बंगले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा कि परिणीति के घर में सगाई की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई हैं और घर के बाहरी हिस्से में कई सारी लाइटें लगी है.अभिनेत्री का घर मुंबई के बांद्रा इलाके में है. वायरल हो रहा ये वीडियो देखकर फैंस परिणीति को अभी से ही बधाइयां दे रहे हैं।

यह भी पढ़े : 

The Kerala Story Controversy : शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘द केरल स्टोरी’ पर तोड़ी चुप्पी, कहा- चुनाव के समय ये फिल्म क्यों ?

बंगाल में ‘द केरल स्टोरी’ बैन पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, ममता बनर्जी को भेजा लीगल नोटिस