Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Parineeti Chopra Marriage: बहुत जल्द सात फेरे लेंगी परिणीति, करण ने खोले राज।

Parineeti Chopra Marriage: बहुत जल्द सात फेरे लेंगी परिणीति, करण ने खोले राज।

Parineeti Chopra Marriage नई दिल्ली : हुनरबाज़ रियलिटी शो का प्रोमो आया सामने. जिसमे परिणीति चोपड़ा, मिथुन चक्रवर्ती, और करण जोहर बतौर जज के रूप में दिखेंगे। उसी बीच अब एक खबर सुनने को मिल रही है कि परिणीति चोपड़ा बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली है। इसका खुलासा कोई और नहीं बल्कि […]

Parineeti chopra marriage
inkhbar News
  • Last Updated: January 17, 2022 09:46:18 IST

Parineeti Chopra Marriage

नई दिल्ली : हुनरबाज़ रियलिटी शो का प्रोमो आया सामने. जिसमे परिणीति चोपड़ा, मिथुन चक्रवर्ती, और करण जोहर बतौर जज के रूप में दिखेंगे। उसी बीच अब एक खबर सुनने को मिल रही है कि परिणीति चोपड़ा बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली है। इसका खुलासा कोई और नहीं बल्कि करन जोहर ने किया। परिणीति बहुत जल्द साथ फेरें लेंगी।

करण जोहर ने खोले राज

बॉलीवुड की एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ( Parineeti Chopra) को आज हर कोई जानता है। उनकी दिलकश आदाओं से फेन्स उनके दीवाने है। लेकिन उनके फेन्स को भी उनकी शादी का बहुत इंतज़ार है। परिणीति ( Parineeti Chopra) शादी कब करेंगी। रियलिटी शो हुनरबाज़ का एक प्रोमो सामने आया है। जिसमे करण जोहर परिणीति ( Parineeti Chopra) की शादी का खुलासा करते है। शो के प्रोमो में करण जोहर कहते है ‘मैं कपल के लिए बेहद लक्की हूँ। बहुत मैच मेकिंग किया है और साथ ही सक्सेसफुल रहा हूँ। इसी पर परिणीति कहती है मेरे लिए तो कोई नहीं किया मैच मेकिंग तुमने। फिर करण कहे आगे-आगे देखो तुम्हरा भी इसी साल रिश्ता पक्का हो जाएगा।

Inkhabar

कंटेस्टेंट्स से जोड़े परिणीति के कनेक्शन

शो के प्रोमो में आगे दिखाया भारती जो शो को होस्ट करने वाली है वो कहती है कलर्स कहीं ‘परी’ ( Parineeti Chopra) का रिश्ता ना बना दे। साथ में हर्ष और भारती शो में आये कंटेस्टेंट्स से परिणीति ( Parineeti Chopra) का कनेक्शन बनाने लगे। बाद में हर्ष कहते आज तुम अकेले यहाँ से घर नहीं जाने वाली। शो के वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया – ‘परिणीति के मैचमेकर बने करण, क्या वो ढूंढ पाएंगे उनके लिए द वन. हुनरहबाज देश की शान 22 जनवरी से शनिवार-रविवार को रात 9 बजे से सिर्फ कलर्स पर आएगा।

Inkhabar

परिणीति चोपड़ा का वर्कफ्रंट

परिणीति चोपड़ा ( Parineeti Chopra) की नई फिल्म सूरज बड़जात्या के साथ ‘उंचाई’ में नजर आएंगी. इस फिल्मों की दुनिया के महानायक अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, सारिका और डैनी डेजॉन्गपा संग बड़े स्क्रीन पर दिखेंगी. इसके साथ ही परिणीति संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ फिल्म में भी नजर आएंगी।

Inkhabar

यह भी पढ़ें :

Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर के सेहत पर छोटी बहन आशा भोंसले का ऐसा बयान आया सामने, सब उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे है !

AAP First Candidate List: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 150 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, संजय सिंह बोले- योग्य और पढ़े लिखे प्रत्याशियों के चयन की कोशिश