Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • पठान: दीपिका की जिस भगवा बिकनी पर हो रहा है बवाल उसकी कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

पठान: दीपिका की जिस भगवा बिकनी पर हो रहा है बवाल उसकी कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

मुंबई: शाहरुख खान की आगामी फिल्म पठान खूब सुर्ख़ियों में हैं। वहीं जब से फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज़ हुआ है तब से विवाद छिड़ गया है। इस गए में दीपिका ने भगवा रंग की बिकनी पहनी है, जिसके चलते बवाल मच गया है। वहीं क्या आप जानते हैं दीपिका की जिस बिकनी […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 17, 2022 20:00:59 IST

मुंबई: शाहरुख खान की आगामी फिल्म पठान खूब सुर्ख़ियों में हैं। वहीं जब से फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज़ हुआ है तब से विवाद छिड़ गया है। इस गए में दीपिका ने भगवा रंग की बिकनी पहनी है, जिसके चलते बवाल मच गया है। वहीं क्या आप जानते हैं दीपिका की जिस बिकनी पर इतना बवाल हुआ है उसकी कीमत क्या है। भगवा बिकनी की कीमत जानकर आप दंग रह जाएंगे।

क्या होगी बिकनी की कीमत

गाने के आखिरी में दीपिका भगवा बिकनी में दिखी। आपको बता दें, इस बिकनी की कीमत करीब 19,773 हजार रुपये हैं। वहीं, दीपिका की गोल्डन कलर के मेटैलिक स्विमसूट की कीमत 11,850 है। शाहरुख की बात करे तो इस सीन में अभिनेता ब्लैक कलर की फ्लोरल शर्ट में दिखे, जिसकी कीमत लगभग 8 हजार 194 रुपये बताई जा रही है। वहीं शाहरुख के जूतों की कीमत 1 लाख 10 हजार 677 रुपये है।

कैसे शुरू हुआ विवाद

विवाद शुरू हुआ 12 दिसंबर से जब पठान का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज़ हुआ, जिसमें दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की केमिस्ट्री दिखीं। वीडियो सॉन्ग में दीपिका का ग्लैमरस और बोल्ड लुक नजर आ रहा है। वहीं, गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है, जिसके बाद ये कंट्रोवर्सी शुरू हुई।

कैसा है फिल्म का टीजर

शाहरुख खान इतने सालों बाद बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। 25 जनवरी के दिन शाहरुख़ अपनी फिल्म पठान को लेकर सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म पठान का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। अब फिल्म का टीजर आ गया है। 1 मिनट 24 सेकंड के इस टीजर में शाहरुख बहुत ही अलग अंदाज में दिख रहे है, वहीं टीजर से तो साफ़ है कि इस फिल्म में दमदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। शुरुआत होती है, आवाज के साथ जब कुछ लोग पठान के बारे में बात कर रहे होते हैं। इतने में शाहरुख की दमदार एंट्री होती है। इस टीजर में किंग खान के अलावा दीपिका और जॉन की झलक देखने को मिली है। टीजर में शाहरुख खान की दमदार आवाज जान डालने का काम करती है।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव