Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • पठान: दुनियाभर में जलवे बिखेर रही है शाहरुख खान की फिल्म, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

पठान: दुनियाभर में जलवे बिखेर रही है शाहरुख खान की फिल्म, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। पठान दुनियाभर में जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म की कमाई ने हर किसी को हैरान कर दिया है। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन करने वाली पठान दुनियाभर में अपनी कमाई के चलते खूब सुर्खियां बटोर रही है। […]

Pathaan Collection
inkhbar News
  • Last Updated: February 7, 2023 17:52:47 IST

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। पठान दुनियाभर में जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म की कमाई ने हर किसी को हैरान कर दिया है। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन करने वाली पठान दुनियाभर में अपनी कमाई के चलते खूब सुर्खियां बटोर रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार किया है।

अब तक की कमाई

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने कमाई के मामले में कई फिल्मों को पछाड़ दिया है। खास बात ये है कि फिल्म ने महज 13 दिन में कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने रिलीज़ के 13वें दिन वर्ल्डवाइड 850 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। विदेशों में भी फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया है। विदेशों में भी अब तक ‘पठान’ ने 323 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह से दुनिया भर में शाहरुख खान की ‘पठान’ जलवे बिखेर रही है।

हाईएस्ट ग्रॉसर वाली फिल्म बन

चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के साथ ही शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर राज करते हुए नजर आ रहे हैं, दरअसल, 8 दिन में पठान ओवरसीज में हाईएस्ट ग्रॉसर वाली फिल्म बन गई है। जबकि 10 दिनों में सबसे ज्यादा वर्ल्ड वाइड ग्रॉसर फिल्म बनी है। इतना ही नहीं भारत में 11 दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पठान है, जिसके चलते फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

बता दें, शाहरुख खान की आखिरी फिल्म जीरो थी जिसमें वह अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे। हालांकि वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो पठान के बाद शाहरुख खान फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं, जिसका पोस्टर भी रिलीज किया जा चुका है।

इन फिल्मो में नजर आएंगे शाहरुख

वहीं शाहरुख़ खान की फिल्मों की बात करें तो अभिनेता की हाल ही में‘पठान’ में नजर आए थे। शाहरुख फैंस को ‘डंकी’ की जानकारी पहले ही मिल चुकी है। वहीं फिल्म ‘जवान’ 2 जून 2023 को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। फिल्म के टीजर से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म जबरदस्त होने वाली है। शाहरुख़ खान के फैंस उनकी आने वाली फिल्म के लिए बेहद उत्सुक हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और विजय के अलावा नयनतारा और सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार