Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • पठान ने दुनियाभर में कमाए इतने करोड़, 900 करोड़ में इतनी दूरी

पठान ने दुनियाभर में कमाए इतने करोड़, 900 करोड़ में इतनी दूरी

मुंबई: शाहरुख खान की फिल्म पठान दुनियाभर में जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। शाहरुख़ खान की चार साल बाद वापसी ने हर किसी को चौंका दिया है। फिल्म की कमाई में हर दिन इजाफा देखने को मिल रहा है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। अब फिल्म के […]

Pathaan Collection
inkhbar News
  • Last Updated: February 10, 2023 18:07:03 IST

मुंबई: शाहरुख खान की फिल्म पठान दुनियाभर में जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। शाहरुख़ खान की चार साल बाद वापसी ने हर किसी को चौंका दिया है। फिल्म की कमाई में हर दिन इजाफा देखने को मिल रहा है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। अब फिल्म के कलेक्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के लिए बता दें, फिल्म ने दो हफ्ते में 888 करोड़ का आंकड़ा भी क्रॉस कर लिया है।

दुनियाभर में फिल्म की कमाई

पठान का ओवरसीज कलेक्शन 41.02 मिलियन डॉलर है। इसके अलावा हिंदी वर्जन में फिल्म ने 442.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं इसके डब वर्जन की कमाई 16.40 करोड़ है। इस तरह से फिल्म की कुल कमाई 888 करोड़ रुपये हो चुकी है। वहीं फिल्म ने भारत में 551 करोड़ और ओवरसीज में
337 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

शाहरुख की चार साल बाद वापसी

चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के साथ ही शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर राज करते हुए नजर आ रहे हैं, दरअसल, 8 दिन में पठान ओवरसीज में हाईएस्ट ग्रॉसर वाली फिल्म बन गई है। जबकि 10 दिनों में सबसे ज्यादा वर्ल्ड वाइड ग्रॉसर फिल्म बनी है। इतना ही नहीं भारत में 11 दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पठान है, जिसके चलते फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

बता दें, शाहरुख खान की आखिरी फिल्म जीरो थी जिसमें वह अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे। हालांकि वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो पठान के बाद शाहरुख खान फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं, जिसका पोस्टर भी रिलीज किया जा चुका है।

इन फिल्मो में नजर आएंगे शाहरुख

वहीं शाहरुख़ खान की फिल्मों की बात करें तो अभिनेता की हाल ही में‘पठान’ में नजर आए थे। शाहरुख फैंस को ‘डंकी’ की जानकारी पहले ही मिल चुकी है। वहीं फिल्म ‘जवान’ 2 जून 2023 को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। फिल्म के टीजर से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म जबरदस्त होने वाली है। शाहरुख़ खान के फैंस उनकी आने वाली फिल्म के लिए बेहद उत्सुक हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और विजय के अलावा नयनतारा और सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार