Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • पठान : दीपिका की भगवा बिकनी में होंगे बदलाव? सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को दिए ये सुझाव

पठान : दीपिका की भगवा बिकनी में होंगे बदलाव? सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को दिए ये सुझाव

मुंबई: शाहरुख खान और दीपिका की अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। इस बीच अब, सीबीएफसी के प्रमुख, जोशी ने यशराज को फिल्म और बेशर्म रंग गाने के कुछ दृश्यों को बदलने के लिए कहा है। पूरा विवाद फिल्म के एक गाने, […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 30, 2022 16:37:30 IST

मुंबई: शाहरुख खान और दीपिका की अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। इस बीच अब, सीबीएफसी के प्रमुख, जोशी ने यशराज को फिल्म और बेशर्म रंग गाने के कुछ दृश्यों को बदलने के लिए कहा है। पूरा विवाद फिल्म के एक गाने, बेशर्म रंग को लेकर हो रहा है, जिसमें शाहरुख़ खान की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है। इस बिकिनी के रंग को कभी चिश्ती तो कभी भगवा बता कर ट्रोल किया जा रहा है। अब कुछ लोग फिल्म को बैन करने के मांग कर रहे हैं। पठान को बैन करने तक की मांग हुई। अब इसे लेकर अब नई जानकारी सामने आई है। सेंसर बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, मेकर्स को फिल्म में कई बदलाव करने होंगे। ‘पठान’ में होंगे बदलाव?

फिल्म में होंगे बदलाव?

सेंसर बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में शाहरुख़ खान की फिल्म पठान सर्टिफिकेशन के लिए CBFC एग्जामिनेशन कमिटी गई थी। कमिटी ने मेकर्स को फिल्म में कुछ बदलाव करने के लिए कहा। ये बदलाव फिल्म के गानों को लेकर हैं। कमिटी ने फिल्म की रिलीज़ से पहले रिवाइज्ड वर्जन को सब्मिट करने का आदेश दिया।

एजेंसी के अनुसार, CBFC सूत्र का कहना है कि ”सेंसर बोर्ड हमेशा ही क्रिएटिव एक्सप्रेशंस और लोगों की सेंसिबिलिटी के बीच संतुलन रखता है। हम भरोसा करते हैं कि आपस में बातचीत के जरिए सभी मुद्दों का हल ढूंढा जाएगा।

कैसा है फिल्म का टीजर

शाहरुख खान इतने सालों बाद बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। 25 जनवरी के दिन शाहरुख़ अपनी फिल्म पठान को लेकर सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म पठान का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। अब फिल्म का टीजर आ गया है। 1 मिनट 24 सेकंड के इस टीजर में शाहरुख बहुत ही अलग अंदाज में दिख रहे है, वहीं टीजर से तो साफ़ है कि इस फिल्म में दमदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। शुरुआत होती है, आवाज के साथ जब कुछ लोग पठान के बारे में बात कर रहे होते हैं। इतने में शाहरुख की दमदार एंट्री होती है। इस टीजर में किंग खान के अलावा दीपिका और जॉन की झलक देखने को मिली है। टीजर में शाहरुख खान की दमदार आवाज जान डालने का काम करती है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव