Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • पठान : फिल्म की रिलीज़ से पहले बहुत नर्वस थे शाहरुख खान, कहा-डर लगता था

पठान : फिल्म की रिलीज़ से पहले बहुत नर्वस थे शाहरुख खान, कहा-डर लगता था

मुंबई: शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अब पठान की सफलता के बाद शाहरुख खान पहली बार मीडिया के सामने नजर आए। दरअसल, शाहरुख प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पहुंचे थे। इस दौरान फिल्म से जुड़े कलाकारों ने कई खुलासे किए। शाहरुख खान ने बताया कि […]

shahrukh khan and deepika padukone
inkhbar News
  • Last Updated: January 30, 2023 22:13:03 IST

मुंबई: शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अब पठान की सफलता के बाद शाहरुख खान पहली बार मीडिया के सामने नजर आए। दरअसल, शाहरुख प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पहुंचे थे। इस दौरान फिल्म से जुड़े कलाकारों ने कई खुलासे किए। शाहरुख खान ने बताया कि वो फिल्म पठान के लिए बेहद नर्वस थे।

क्या बोलें शाहरुख खान ?

शाहरुख खा कहते हैं – फिल्म इंडस्ट्री में फिर से जान डालने के लिए आपका बेहद धन्यवाद। ये अनुभव बताने लायक नहीं है। मैं सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूँ। मेरे पास एक करोड़ लोग है, जो मुझे पसंद करते हैं। भगवान में हमेशा मुझे बालकनी का टिकट दिया। इस फिल्म का अनुभव मेरे लिए प्यार का अनुभव है। इस फिल्म को लेकर मेरे अंदर आत्मविश्वास की बेहद कमी थी। कभी-कभी तो मुझे डर भी लगता था। शाहरुख खान की इस वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

दीपिका के छलके आंसू

फिल्म पठान ने दुनियाभर में धमाकेदार कमाई कर रही है। शाहरुख़ खान की फिल्म पठान ने 5 दिन में 550 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं दीपका की कुछ तस्वीरे वायरल हो रही है। दरअसल, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दीपिका फिल्म की सफलता के बारे में बात करती हुई रोने लगती है। दरअसल, जैसे ही शाहरुख खान और दीपिका स्टेज पर पहुँचते हैं तो उनके फैंस चिल्लाने लगते हैं। फिल्म की सक्सेस और चाहने वालों का इतना प्यार देखकर दीपिका के आंसू आ जाते हैं। फिर दीपिका ने कहा- लोगों का इतना प्यार देख कर मुझे बहुत फील हो रहा है। मुझे ये फेस्टिवल की तरह लग रहा है। इस दौरान दीपिका फ्लोरल गाउन में नजर आई।

फिल्म की कमाई

शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। पठान ने पांचवें दिन करीब 62 करोड़ रुपए की कमाई की। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक 271 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इस लिहाज से पठान ने KGF-2 को भी पछाड़ दिया है। वहीं ओवरसीज के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म की टोटल कमाई देखी जाए तो वो 540 करोड़ के लगभग है।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार