Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • पठान: विवाद के बीच रिलीज़ हुआ फिल्म का दूसरा गाना, अपने सुना?

पठान: विवाद के बीच रिलीज़ हुआ फिल्म का दूसरा गाना, अपने सुना?

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग 12 दिसंबर को रिलीज़ हुआ था। इस गाने के आने के बाद दीपिका विवादों में घिर गई, दरअसल इस गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकनी पहनी है। वहीं इस […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 22, 2022 17:50:49 IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग 12 दिसंबर को रिलीज़ हुआ था। इस गाने के आने के बाद दीपिका विवादों में घिर गई, दरअसल इस गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकनी पहनी है। वहीं इस बवाल के बीच शाहरुख खान की फिल्म खतरे में फंस गई है। बवाल इतना बढ़ गया है कि लोग फ़िल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच अब फिल्म का दूसरा गाना “झूमे जो पठान” रिलीज़ कर दिया गया है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। वहीं गाने पर शाहरुख खान और दीपिका का जबरदस्त डांस देखने को मिला।

कल दी थी जानकारी

शाहरुख ने कल पोस्टर शेयर करते हुए गाने की जानकारी दी थी, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन शेयर किया था – ‘झूमे जो पठान, मेरी जान, महफिल लुट जाए।’ सब्र कीजिए। शाहरुख ने आगे लिखा – पठान के साथ यशराज के 50 साल का जश्न मनाए।

कैसे शुरू हुआ विवाद

विवाद शुरू हुआ 12 दिसंबर से जब पठान का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज़ हुआ, जिसमें दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की केमिस्ट्री दिखीं। वीडियो सॉन्ग में दीपिका का ग्लैमरस और बोल्ड लुक नजर आ रहा है। वहीं, गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है, जिसके बाद ये कंट्रोवर्सी शुरू हुई।

कैसा है फिल्म का टीजर

शाहरुख खान इतने सालों बाद बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। 25 जनवरी के दिन शाहरुख़ अपनी फिल्म पठान को लेकर सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म पठान का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। अब फिल्म का टीजर आ गया है। 1 मिनट 24 सेकंड के इस टीजर में शाहरुख बहुत ही अलग अंदाज में दिख रहे है, वहीं टीजर से तो साफ़ है कि इस फिल्म में दमदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। शुरुआत होती है, आवाज के साथ जब कुछ लोग पठान के बारे में बात कर रहे होते हैं। इतने में शाहरुख की दमदार एंट्री होती है। इस टीजर में किंग खान के अलावा दीपिका और जॉन की झलक देखने को मिली है। टीजर में शाहरुख खान की दमदार आवाज जान डालने का काम करती है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव