Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • पठान: फिल्म के लिए 25 तारीख है बेहद खास, फैंस को मिलते हैं अपडेट्स

पठान: फिल्म के लिए 25 तारीख है बेहद खास, फैंस को मिलते हैं अपडेट्स

मुंबई: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘पठान’ जल्द रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के रिलीज होने के लिए तीन महीने बाकी है। क्या आप भी इस फिल्म का वेट कर रहे हैं। हाँ! तो इस खबर को जरूर पढ़ें। क्या […]

pathaan
inkhbar News
  • Last Updated: September 22, 2022 19:55:28 IST

मुंबई: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘पठान’ जल्द रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के रिलीज होने के लिए तीन महीने बाकी है। क्या आप भी इस फिल्म का वेट कर रहे हैं। हाँ! तो इस खबर को जरूर पढ़ें। क्या आप जानते हैं पठान के मेकर्स फिल्म से जुड़े अपडेट्स 25 सितंबर को शेयर करते हैं।

25 तारीख है खास

पठान फिल्म से जुड़ी एक मजेदार बात ये भी है कि इस फिल्म को लेकर हर महीने की 25 तारीख को कोई ना कोई खास जानकारी मिलती है। दीपिका द्वारा भी डबिंग की अपडेट देना कहीं 25 सितंबर को कुछ खास अपडेट मिलने का इशारा तो नहीं, जैसे कि फिल्म का टीजर। फैंस भी दीपिका के इस लेटेस्ट पोस्ट में यही सवाल पूछ रहे हैं कि इस 25 को क्या खास आएगा। फैंस की इस फिल्म को लेकर उत्सुकता सोशल मीडिया पर साफ दिख रही है। वहीं ये फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे तो साफ़ है कि मेकर्स को 25 तारीख से खास लगाव है।

इन फिल्मो में नजर आएंगे शाहरुख

शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से काफी सुर्खियों में है। अभिनेता की आने वाली फिल्में ‘पठान’ और ‘डंकी’ की जानकारी तो फैंस को पहले ही मिल चुकी है लेकिन अब शाहरुख खान ने अपनी नई फिल्म का नाम भी ऐलान कर दिया है, जिसे डायरेक्ट एटली कुमार कर रहे हैं। फिल्म ‘जवान’ 2 जून 2023 को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। फिल्म के टीजर से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म जबरदस्त होने वाली है। शाहरुख़ खान के फैंस उनकी आने वाली फिल्म के लिए बेहद उत्सुक हैं।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags