Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Ponniyin Selvan -1: कश्मीर फाइल्स का भी PS-1 ने तोड़ा रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाए 368 करोड़

Ponniyin Selvan -1: कश्मीर फाइल्स का भी PS-1 ने तोड़ा रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाए 368 करोड़

नई दिल्ली : Ponniyin Selvan -1: मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन गजब का रहा वहीं विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा और ऐश्वर्या […]

ps-1
inkhbar News
  • Last Updated: October 9, 2022 19:31:10 IST

नई दिल्ली : Ponniyin Selvan -1: मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन गजब का रहा वहीं विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अच्छा क्रेज बना हुआ है। आज यानी 9वें दिन भी ऑडियंस के बीच फिल्म का क्रेज जबरदस्त है। फिल्म ने अब तक 368 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ PS-1 ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो रविवार को फिल्म और भी अच्छा कलेक्शन कर सकती है।

9वें दिन का कलेक्शन

PS-1 ने लगातार 9वें दिन भी बॉक्स-ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। केवल तमिलनाडु राज्य में ही फिल्म ने 12 करोड़ का कलेक्शन किया है।वहीं तेलुगु भाषा में फिल्म ने 25 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई की हैं। केरल में 1.2 करोड़, कर्नाटक में 1.4 करोड़ और हिंदी में 1.8 करोड़ की कमाई की है। कुल मिलाकर इंडिया में फिल्म का नौवें दिन का कलेक्शन 16.65 करोड़ रहा है। वहीं 9वें दिन ओवरसीज फिल्म ने 6 करोड़ और वर्ल्ड वाइड 22.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

पहले दिन की कमाई

ओपनिंग डे पर केवल फिल्म ने केवल तमिलनाडु में 26.85 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके अलावा कर्नाटक में 5 से 6 करोड़, केरल में 3 करोड़, तेलुगु भाषा में फिल्म ने 5.5 करोड़ और हिंदी भाषा में फिल्म ने 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह से फिल्म ने केवल इंडिया में 40 से 45 करोड़ की कुल कमाई की।
इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया में पोन्नियन सेल्वन 1 में 2.2 करोड़, यूएस और कनाडा में फिल्म ने 16.5 करोड़ कमाए। ओपनिंग डे पर फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 78 करोड़ तक हो गया था।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव