Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Ponniyin Selvan 2: पति अभिषेक बच्चन को भाया ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में ऐश्वर्या का लुक, कमेंट कर जताया प्यार

Ponniyin Selvan 2: पति अभिषेक बच्चन को भाया ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में ऐश्वर्या का लुक, कमेंट कर जताया प्यार

मुंबई: बॉलीवुड की दीवा ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में दिखने वाली हैं। ऐश की इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इससे पहले ऐश्वर्या राय ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’में नजर आई थी। हाल ही […]

Ponniyin Selvan 2
inkhbar News
  • Last Updated: March 29, 2023 14:22:49 IST

मुंबई: बॉलीवुड की दीवा ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में दिखने वाली हैं। ऐश की इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इससे पहले ऐश्वर्या राय ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’में नजर आई थी। हाल ही में, एक्ट्रेस ने फैंस के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म में अपने किरदार का लुक शेयर किया, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा हैं। इसी के चलते ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन भी एक्ट्रेस के लुक पर फिदा हो गए हैं।

पोन्नियिन सेल्वन 2

ऐश्वर्या ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्टर

Ponniyin Selvan 2 Trailer : इस दिन रिलीज होगा 'पोन्नियिन सेल्वन 2' ट्रेलर

हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ का पोस्टर और साथ ही एक टीजर शेयर किया है। एक्ट्रेस द्वारा शेयर हुए इस टीजर में ऐश्वर्या का नंदिनी लुक फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि फैंस एक्ट्रेस के इस अवतार पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। अब एक्ट्रेस की इस झलक ने उनके पति अभिषेक को भी अपना दीवाना कर दिया है।

पोन्नियिन सेल्वन 2

अभिषेक बच्चन ने किया कमेंट

हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ का एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी भी दी है। साथ ही एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘उनकी आंखों में आग, उनके दिलों में प्यार, उनकी तलवारों पर खून, सिंहासन के लिए लड़ने को चोल वापस आएंगे’। फैंस के साथ-साथ ऐश्वर्या राय का नया लुक उनके पति को भी बेहद पसंद आया। एक्टर अभिषेक बच्चन ने ऐश की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक फायर इमोजी लगाई। इसे देखकर यह साफ कहा जा सकता है कि ऐश के लुक ने अभिषेक के होश उड़ा दिए है।

 

Mumbai में बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में हुई चोरी, चोरों ने लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ

Amritpal Singh की गिरफ्तारी को लेकर ‘वारिस पंजाब दे’ के वकील का दावा, ‘हो सकता है एनकाउंटर’