Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • लंबे समय बाद अपने मायके भारत पहुंची प्रियंका चोपड़ा, फोटो वायरल

लंबे समय बाद अपने मायके भारत पहुंची प्रियंका चोपड़ा, फोटो वायरल

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा भले ही बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं। लेकिन वो किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में ही रहती हैं। अब प्रियंका की चर्चा में आने की बात उनके भारतीय फैंस के लिए बेहद खास है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद भारत वापस लौटी है। इस दौरान उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 1, 2022 12:05:08 IST

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा भले ही बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं। लेकिन वो किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में ही रहती हैं। अब प्रियंका की चर्चा में आने की बात उनके भारतीय फैंस के लिए बेहद खास है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद भारत वापस लौटी है। इस दौरान उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। मुंबई एयरपोर्ट पर भी प्रियंका काफी खुश दिखीं।प्रियंका ने इन फोटोज को शेयर कर ये भी बताया कि वह मायके आकर क्या-क्या कर रही हैं। लेकिन इस दौरान प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती नहीं दिखाई दी। इस दौरान अभिनेत्री फुल ब्लू लुक में नजर आई।

प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद आईं मायके, देखें भारत आते ही क्या किया

बोर्डिंग पास की फोटो

बोर्डिंग पास शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा था – ‘फाइनली मैं 3 साल बाद अपने घर जा रही हूँ। बता दें कि एक्ट्रेस पहले अप्रैल में भारत आने वाली थीं, लेकिन किसी काम के कारण वह नहीं आ पाई। कोरोना महामारी के बाद यह प्रियंका की पहली ट्रिप है। इस ट्रिप में उनकी बेटी मालती भी पहली बार भारत आ रही हैं।

 

घर की याद आती है प्रियंका को

एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि अप्रैल में वेकेशन पर गई थीं, लेकिन उनका मन हमेशा से इंडिया वापस आने का था। प्रियंका कहती हैं- ‘भारत में हर राज्य की अपनी भाषा, कपड़े, लिखने का तरीका है। जैसे ही आप किसी राज्य का बॉर्डर पार करते हो वैसे ही किसी नए देश में कदम रख लेते हैं। मैं जब भी घर जाती हूं, तो काफी समय के लिए आती हूँ। ताकि मुझे घूमने और छुट्टियां मनाने का अच्छे से समय मिल सकते है।

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती अपना पहला जन्मदिन जनवरी में मनाएगी। प्रियंका और निक सरोगेसी के जरिए 2022 में माता-पिता बने। इस बात की जानकारी खुद कपल ने दी थी। मालती का फेस अभी तक दुनिया में रिवील नहीं हुआ है। हालांकि एक्ट्रेस अपने मदरहुड फेज की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका, आलिया और कैटरीना भी नजर आएंगी।

 

मन की बात: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी छठ पूजा की बधाई, कही ये बात

T20 World Cup 2022 Ind VS Sa: भातरत ने टॅास जीतकर बल्लेबाजी करने का किया फैसला, जानें क्या है दोनें टीमों की प्लेइ्ंग XI