Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Priyanka Chopra बनी ‘अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर’ की सदस्य, देसी गर्ल ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Priyanka Chopra बनी ‘अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर’ की सदस्य, देसी गर्ल ने फिर बढ़ाया भारत का मान

मुंबई: बॉलीवुड की दुनिया से निकलकर ग्लोबल आइकन के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी न किसी कारण चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस जहां एक तरफ अपनी आगामी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, वहीं अब एक ऐसी बात सामने आ रही है जिसे […]

Priyanka Chopra
inkhbar News
  • Last Updated: March 28, 2023 10:53:58 IST

मुंबई: बॉलीवुड की दुनिया से निकलकर ग्लोबल आइकन के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी न किसी कारण चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस जहां एक तरफ अपनी आगामी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, वहीं अब एक ऐसी बात सामने आ रही है जिसे सुनकर हर एक भारतीय के मन में प्रियंका चोपड़ा के लिए सम्मान और अधिक बढ़ जाएगा। दरअसल, प्रियंका ने एक बार फिर कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसने देश का गौरव और सम्मान बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ‘अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस’ की सदस्य बन चुकी हैं।

Priyanka Chopra: रेड कार्पेट पर पिंक हॉट ड्रेस में नजर आई प्रियंका, देखें  फोटोज - News Nation

प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी कलाकार हैं, जो ना सिर्फ अपने अद्भुत अभिनय कौशल के लिए मशहूर हैं, बल्कि एक दूसरों की सहायता करने वाली व्यक्ति, बिजनेसवुमेन और एक लेखिका भी हैं। सभी के बीच मशहूर प्रियंका अपने करियर के साथ-साथ और काफी चीजों के जरिए लोगों से जुड़ी हुई हैं, जिसके कारण उनकी प्रसिद्धि दिन पर दिन और बढ़ती जा रही है। अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में शानदार एक्शन के लिए चर्चा में रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ‘अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस’ की सदस्य बन चुकी हैं, जिसके लिए देसी गर्ल को मेंबरशिप बोर्ड ऑफ गवर्नर्स से इन्विटेशन प्राप्त हुआ।

प्रियंका की अपकमिंग फिल्में

Priyanka Chopra:अब 'अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर' की सदस्य बनीं देसी गर्ल, प्रियंका  ने फिर बढ़ाया भारत का मान - Priyanka Chopra Joins Executive Committee The Academy  Of Motion Pictures Arts ...

अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो की एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में काम करती दिखेंगी। दरअसल इस सीरीज में एक बार फिर देसी गर्ल का एक्शन अवतार उनके लिए प्रशंसकों की बरसात करने वाला है. सभी फैंस उनकी इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही प्रियंका फिल्म ‘लव एगेन’ में भी मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के अलावा एक्ट्रेस के पास फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ भी है, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगी। मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

 

 

Mumbai में बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में हुई चोरी, चोरों ने लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ

Amritpal Singh की गिरफ्तारी को लेकर ‘वारिस पंजाब दे’ के वकील का दावा, ‘हो सकता है एनकाउंटर’