Priyanka Chopra Becomes Mother

नई दिल्ली : बॉलीवुड की एक्ट्रेस देसी गर्ल ने बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल मे अपनी अलग जगह बनाई। 2018 में हॉलीवुड के सिंगर निक जोनास से राजस्थान में पूरे रीति रिवाज से शादी रचाई थी। बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बनी माँ। एक्ट्रेस ने शुक्रवार सोशल मीडिया देर शेयर कर दी जानकारी।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बनी माँ

बॉलीवुड की देसी गर्ल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सेरोगेसी से बनी माँ। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स से इसकी जानकारी दी। एक्ट्रेस 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनास से राजस्थान में हिन्दू रीती रिवाज से शादी रचाई थी। शादी के बाद एक्ट्रेस ज्यादातर अमेरिका में अपने पति के साथ ही रहती है। वैसे एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

एक्ट्रेस प्रियंका बताती है कि हमें ये जानकारी देते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है। सेरोगेसी के जरिये हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे है। और दोनों बच्चे के आने से बहुत ज्यादा खुश है. हम दोनों पूरे सम्मान के साथ ये कहना चाहते है कि हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए, साथ ही हमें अपने परिवार पर ध्यान देना है ।

एक्ट्रेस को पद्म श्री अवार्ड्स से सम्मानित किया गया

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना लम्बा सफर तय की है। आज उन्होंने अपनी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी अलग जगह बना ली है। बताया जाता है कि अपनी एक्टिंग के लिए वो ज्यादा फीस लेती है। प्रियंका महंगी एक्ट्रेसों में से एक है। साथ ही एक्ट्रेस को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए 2 राष्ट्रिय फिल्म पुरष्कार और 5 फिल्मफेयर पुरष्कार मिल चुके है। साल 2016 में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को पद्म श्री पुरुष्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। एक्ट्रेस को सबसे शक्तिशाली की लिस्ट 100 में शामिल किया गया है।

एक्ट्रेस की फ़िल्मी करियर की शुरुवात

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जितने के बाद उन्होंने पहली फिल्म तमिल थमिजन से अपने फ़िल्मी दुनिया में कदम रखी। उसके उन्होंने द हीरो : लव स्टोरी ऑफ़ स्पाई से बॉलीवुड में आई। 2003 में उनकी अंदाज़ मूवी आयी। वो फिल्म इनकी सुपर हिट रही। उसके बाद 2004 में थ्रिलर फिल्म ऐतराज़ में उनको नेगेटिव रोल मिला। उस फिल्म में एक्ट्रेस की एक्टिंग की प्रशंसकों ने खूब तारीफ की। बॉलीवुड के बाद उन्होंने हॉलीवुड में अपने काम के जरिये एक अपनी अलग पहचान बनाई।

यह भी पढ़ें :

Bhojpuri Cinema : Sushant Singh Rajpoot की Birth Anniversary पर कमरिया कारे लापालॉप गाने में काम कर चुकी एक्ट्रेस ने साझा की भावुक कर देने वाली तस्वीरें

First Phase Polling Nomination Over: उत्तर प्रदेश में पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया हुई खत्म, 58 सीटों पर होगा 10 फरवरी को मतदान