Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Priyanka Chopra: UNICEF कॉन्फ्रेंस में गोलगप्पे खाती नजर आई देशी गर्ल, सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड

Priyanka Chopra: UNICEF कॉन्फ्रेंस में गोलगप्पे खाती नजर आई देशी गर्ल, सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड

न्यू यार्क: आज कल देशी गर्ल के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में है। इस प्रसिद्ध शहर में वह विभिन्न इवेंट्स में शिरकत कर रही हैं। इस दौरान वह यूनिसेफ से जुड़े एक कार्यक्रम में गई। इस कार्यक्रम से जुड़ा एक क्लिप उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाईल से शेयर किया है। क्या है […]

Priyanka chopra at UNICEF Confertence
inkhbar News
  • Last Updated: September 24, 2022 08:20:14 IST

न्यू यार्क: आज कल देशी गर्ल के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में है। इस प्रसिद्ध शहर में वह विभिन्न इवेंट्स में शिरकत कर रही हैं। इस दौरान वह यूनिसेफ से जुड़े एक कार्यक्रम में गई। इस कार्यक्रम से जुड़ा एक क्लिप उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाईल से शेयर किया है।

क्या है वीडियो में खास?

गोलगप्पा खाना किसे पसंद नहीं! अपने इस खास वीडियो को अपने इंस्टाग्राम प्रोफाईल पर शेयर किया है, जिसमें देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा क तस्वीर में पति निक जोनस के साथ गोलगप्पों का स्वाद लेती दिख रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के साथ पाकिस्तानी समाजसेवी कार्यकर्ता मलाला युसुफजई भी नजर आई है।

यूनिसेफ का कार्यक्रम

बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार 19 सितंबर को न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली को संबोधित किया। अपने वक्तव्य के दौरान अभिनेत्री बच्चों के अधिकारों के बारे में बात की। कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रियंका मलाला यूसुफजई के साथ फोटो खिंचाती भी नजर आई। प्रियंका चोपड़ा साल 2016 में ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर बनी। और अभिनेत्री लंबे समय से इस वैश्विक संगठन से जुड़ी हुई हैं।

वीडियो हो रहा वायरल

अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिल में जगह बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा के पोस्ट का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। जिसे एक बार फिर वह इस वीडियो के सहारे वह चर्चा में है। वीडियो में प्रियंका के पहनावे पर ध्यान दें तो ब्लैक आउटफिट में प्रियंका बहुत ही खूबसूरत दिख रही है।

पैपराजी को पोज

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर प्रियंका के कई अन्य वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक अन्य वीडियो की चर्चा हो रही है, जिसमें वह कार में बैठते वक्त पैपराजी को आंख मारते हुए दिखाई दीं। बता दें कि पैपराजी सेलेब्स की लाईफ को कवर करने वाले स्वतंत्र फोटो पत्रकार होते है।

 

‘मैंने पायल है छनकाई’ सॉन्ग गाना नेहा को पड़ा भारी, फाल्गुनी पाठक को आया गुस्सा

गुडबाय: “चन्ना परदेसी” में दिखी अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता की जबरदस्त केमिस्ट्री