Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • 3 साल बाद भारत वापस लौट रही है प्रियंका चोपड़ा, पहली बार इंडिया आएगी बेटी मालती

3 साल बाद भारत वापस लौट रही है प्रियंका चोपड़ा, पहली बार इंडिया आएगी बेटी मालती

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा भले ही बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं। लेकिन वो किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में ही रहती हैं। अब प्रियंका की चर्चा में आने की बात उनके भारतीय फैंस के लिए बेहद खास है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद भारत वापस लौट रही है। लंबे समय से एक्ट्रेस इस पल […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 31, 2022 17:53:49 IST

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा भले ही बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं। लेकिन वो किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में ही रहती हैं। अब प्रियंका की चर्चा में आने की बात उनके भारतीय फैंस के लिए बेहद खास है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद भारत वापस लौट रही है। लंबे समय से एक्ट्रेस इस पल का इंतजार कर रही थी। इस मौके पर अभिनेत्री ने अपनी उत्सुकता दिखाते हुए बोर्डिंग पास की तस्वीर शेयर सोशल मीडिया पर की है। इस फोटो को शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने इस बात की खुशी जाहिर की है कि वो लंबे समय बाद अपने घर वापस लौट रही है।

पहली बार भारत आएगी बेटी

बोर्डिंग पास शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा – ‘फाइनली मैं 3 साल बाद अपने घर जा रही हूँ। बता दें कि एक्ट्रेस पहले अप्रैल में भारत आने वाली थीं, लेकिन किसी काम के कारण वह नहीं आ पाई। कोरोना महामारी के बाद यह प्रियंका की पहली ट्रिप है। इस ट्रिप में उनकी बेटी मालती भी पहली बार भारत आ रही हैं।

घर की याद आती है प्रियंका को

एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि अप्रैल में वेकेशन पर गई थीं, लेकिन उनका मन हमेशा से इंडिया वापस आने का था। प्रियंका कहती हैं- ‘भारत में हर राज्य की अपनी भाषा, कपड़े, लिखने का तरीका है। जैसे ही आप किसी राज्य का बॉर्डर पार करते हो वैसे ही किसी नए देश में कदम रख लेते हैं। मैं जब भी घर जाती हूं, तो काफी समय के लिए आती हूँ। ताकि मुझे घूमने और छुट्टियां मनाने का अच्छे से समय मिल सकते है।

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती अपना पहला जन्मदिन जनवरी में मनाएगी। प्रियंका और निक सरोगेसी के जरिए 2022 में माता-पिता बने। इस बात की जानकारी खुद कपल ने दी थी। मालती का फेस अभी तक दुनिया में रिवील नहीं हुआ है। हालांकि एक्ट्रेस अपने मदरहुड फेज की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव