Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक और बच्चे की करेंगे प्लानिंग, 6 महीने पहले ही बने हैं पेरेंट्स

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक और बच्चे की करेंगे प्लानिंग, 6 महीने पहले ही बने हैं पेरेंट्स

मुंबई: इस साल की शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी के जरिए एक बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने हैं। वहीं अब खबरें हैं कि कपल एक और बच्चे की तैयारी में हैं। प्रियंका और निक दोनों अपनी लाइफ में सिबलिंग्स को काफी महत्व देते हैं। इसलिए वो चाहते हैं कि उनकी बेटी मालती […]

Priyanka Chopra and Nick Jonas
inkhbar News
  • Last Updated: July 26, 2022 18:16:48 IST

मुंबई: इस साल की शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी के जरिए एक बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने हैं। वहीं अब खबरें हैं कि कपल एक और बच्चे की तैयारी में हैं। प्रियंका और निक दोनों अपनी लाइफ में सिबलिंग्स को काफी महत्व देते हैं। इसलिए वो चाहते हैं कि उनकी बेटी मालती मैरी को भी भाई-बहन की कमी कभी महसूस न हो।

प्रियंका बनेंगी फिर से माँ

एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका और निक का मानना है कि भाई-बहन का प्यार बहुत आवश्यक होता है, इसलिए वो मालती के लिए भी यही चाहते हैं। कपल जल्द ही दूसरे बच्चे के बारे में सोचने का विचार बना सकता है। दूसरा बेबी भी मालती की तरह सरोगेसी से ही होगा।

बच्चों की उम्र में ज्यादा गैप नहीं चाहते कपल

खबरों के अनुसार, निक नहीं चाहते है कि उनके बच्चों की उम्र में ज्यादा गैप नहीं चाहते हैं। साथ ही निक चाहते हैं कि उनके और उनके भाइयों केविन जोनस और जो जोनस के बच्चों में भी ज्यादा उम्र का फासला न हो। रिपोर्ट्स के अनुसार जोनस ब्रदर्स अपने बच्चों को कजिन्स की तरह नहीं बल्कि सिबलिंग्स की तरह चाहते हैं। रिपोर्ट में तो यह भी कहा गया कि निक के माता-पिता भी उन्हें ज्यादा से ज्यादा बच्चे करने के लिए फोर्स कर रहे हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी अभिनेत्री

बात करें प्रियंका के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस सिटाडेल में नजर आएंगी। इसके साथ ही अभिनेत्री के पास फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा भी है। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा आलिया भट्‌ट और कैटरीना कैफ भी लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका के पास ‘मैट्रिक्स 4’, ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ और ‘एंडिंग थिंग्स’ जैसे कई प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।