Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding Fireworks: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी में जले पटाखे, सोशल मीडिया पर फैंस ने प्रदूषण को लेकर लगाई प्रियंका की क्लास

Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding Fireworks: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी में जले पटाखे, सोशल मीडिया पर फैंस ने प्रदूषण को लेकर लगाई प्रियंका की क्लास

Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding Fireworks: निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की शादी होते ही जोधपुर के उम्मैद भवन से पटाखे जलाए जाने लगे. लोगों ने इस बात पर प्रियंका चोपड़ा की सोशल मीडिया के जरिए क्लास लगाई है. प्रदूषण करने पर प्रियंका चोपड़ा की आलोचना की गई.

Priyanka-Chopra
inkhbar News
  • Last Updated: December 3, 2018 06:46:21 IST

बॉलीवुड डेस्क, मुंबई. शनिवार को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने ईसाई धर्म के अनुसार जोधपुर के उम्मैद भवन में शादी की. उनकी शादी की रस्म पूरी होते ही उम्मैद भवन से पटाखे जलाए गए. सोशल मीडिया पर उम्मैद भवन की कई फोटो और वीडियो सामने आई और बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के बीच वायरल हो गई. हालांकि कई लोगों ने पटाखे जलाने पर प्रियंका चोपड़ा की आलोचना की. इसके पीछे एक बड़ा कारण है.

दरअसल कुछ ही समय पहले दिवाली पर प्रियंका ने लोगों से अपील की थी की वो दुनिया में प्रदूषण कम करने के लिए पटाखे न जलाएं. इस अपील की वीडियो शेयर करके फैंस ने सोशल मीडिया पर प्रियंका को उनकी ही बात याद दिलाई है. प्रियंका की पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें याद दिलाया की वो खुद अस्थमा की मरीज हैं और फिर भी प्रदूषण फैला रही हैं. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से जोधपुर के उम्मैद भवन में शादी की. इसकी कई फोटो और वीडियो प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर भी शेयर की. लोगों ने उनकी शादी की फोटो और वीडियो का बेसब्री से इंतजार किया लेकिन पटाखे जलाने की फोटो देखकर प्रियंका की जमकर क्लास भी लगाई. 

दरअसल प्रियंका अस्थमा की मरीज हैं. इसके अलावा वो अस्थमा मरीजों के लिए दवा बनाने वाली कंपनी सिपला की ब्रांड एंबेसेडर भी हैं. प्रियंका ने दिवाली पर लोगों से अस्थमा मरीजों की और से पटाखे न जलाने की अपील की थी. उन्होंने लोगों को प्रदूषण रोकथाम के लिए गुजारिश की और अब अपनी शादी पर उन्होंने खुद ही पटाखे जलाए जिससे फैंस नाराज हो गए और उन्हें दोगला भी कह डाला. 

Priyanka Chopra Nick Jonas wedding: प्रियंका चोपड़ा के लिए निक जोनास ने गल्ला गुडियां गाने पर किया डांस

Priyanka Chopra Nick Jonas wedding First Photo: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की पहली फोटो सामने आई

https://twitter.com/srinikelur/status/1069264697130696704

https://twitter.com/SupariTroller/status/1068889953159901184

Tags