Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Priyanka Chopra Nick Jonas Third Reception Highlights: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास रिसेप्शन पार्टी शुरु, सलमान खान समेत शामिल हुए ये स्टार

Priyanka Chopra Nick Jonas Third Reception Highlights: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास रिसेप्शन पार्टी शुरु, सलमान खान समेत शामिल हुए ये स्टार

Priyanka Chopra Nick Jonas Third Reception Highlights: बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का 3rd रिसेप्शन गुरुवार को मुंबई में हुआ. इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के सितारों का जमघट लगा. हाल ही में शादी के बंधन में बंधी दीपिका पादुकोण भी प्रियंका और जोनास के रिसेप्शन में पहुंचीं.

Priyanka Chopra Nick Jonas Third Reception Live Updates:
inkhbar News
  • Last Updated: December 20, 2018 18:49:23 IST

बॉलीवुड डेस्क, मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास एक दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे. शादी के बाद प्रियंका और निक मुंबई ने 20 दिसंबर को अपना तीसरा रिसेप्शन दिया. मायानगरी मुंबई में बॉलीवुड एक्टरों और कलाकारों के लिए आयोजित इस रिसेप्शन पार्टी में कई नामचीन सितारे पहुंचे. बताते चले कि प्रियंका और निक ने इससे पहले दो रिसेप्शन दे चुके हैं.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का पहला रिसेप्शन 04 दिसंबर को दिल्ली में रखा गया था. इस पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे. इसके बाद प्रियंका और निक ने अपना दूसरा रिसेप्शन 19 दिसंबर को मुंबई में दिया था. जहां प्रियंका के करीबी दोस्त और परिवारिक सदस्य मौजूद थे. इसके बाद प्रियंका और निक का तीसरा रिसेप्शन आज रखा गया है.

मुंबई के ताज लैंड्स होटल में आयोजित होने वाली प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की तीसरा रिसेप्शन गुरुवार रात 9 बजे से शुरू होगा. इस पार्टी में बाजीराव मस्तानी फिल्म में प्रियंका के साथ काम कर चुकी दीपिका पादुकोण भी उपस्थित होंगी. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं. जिसके बाद उन दोनों ने भी अपना रिसेप्शन रखा था. बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के तीसरे रिसेप्शन की हर एक अपडेट को यहां बताया जाएगा.

Tags