Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Priyanka Chopra on Covid Situation: कोविड संकट पर प्रियंका चोपड़ा ने मांगी मदद, कहा- मेरा घर भारत इस समय घायल है, प्लीज मदद कीजिए

Priyanka Chopra on Covid Situation: कोविड संकट पर प्रियंका चोपड़ा ने मांगी मदद, कहा- मेरा घर भारत इस समय घायल है, प्लीज मदद कीजिए

Priyanka Chopra on Covid Situation: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भी लोगों से मदद करने की अपील की है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं और वहीं से उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करके लोगों से मदद के लिए हाथ बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा- मेरा भारत घायल हैं..

Priyanka Chopra Back To Work
inkhbar News
  • Last Updated: April 29, 2021 14:18:39 IST

देशभर में कोरोना बेकाबू हो गया है, इसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। हर दिन हजारों लोगों की जान जा रही हैं। मरीजों को अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों की कमी से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में हर कोई अपने तरीके से एक दूसरे की मदद कर रहे है। ऐसे में बड़ी बड़ी हस्तियां भी मदद के लिए आगे आ रही है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भी लोगों से मदद करने की अपील की है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं और वहीं से उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करके लोगों से मदद के लिए हाथ बढ़ाने की अपील की है।

प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी वीडियो में कहा, कि हमें क्यों फर्क पड़ता है? ये समय इतना आवश्यक क्यों है? मैं लंदन में बैठी हूं और भारत में रह रहे अपने परिवार और दोस्तों से सुन रही हूं कि कैसे वहां अस्पतालों की क्षमता खत्म हो गई है, आईसीयू में जगह नहीं है, एम्बुलेंस व्यस्त हैं, ऑक्सीजन सप्लाई कम है, शमशान घाटों में ढेरो अंतिम संस्कार एक साथ हो रहे हैं, क्योंकि मरने वालों की संख्या इतनी ज्यादा है। भारत मेरा घर है और इस समय घायल है। हमें एक ग्लोबल कम्युनिटी के तौर पर चिंता करने की जरूरत है। साधनों का इस्तेमाल करें और अपनी एनर्जी को इस महामारी को रोकने में लगाएं।

प्रियंका ने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा, मुझे पता है कि बहुत से लोग हैं जो गुस्सा हैं और सोच रहे हैं कि हम इस जगह पर हैं ही क्यों? हमारे साथ ये क्यों हो रहा है? हम इस बारे में बात करेंगे लेकिन पहले वो करना है जो जरूरी है। कृपया डोनेट कीजिए, अपने साधनों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कीजिए। भारत को आपकी जरूरत है।

प्रियंका ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि, भारत मेरा घर है जो कोविड से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। सभी को मदद की जरूरत है। भारत में रिकॉर्ड संख्या में लोग दम तोड़ रहे हैं। हर जगह बीमारी है और यह बड़े पैमाने पर फैल रही है। उन्होंने बताया कि वो खुद भी आर्थिक मदद के लिए कोशिश में जुटी हुई हैं। निक और मैं पहले से ही मदद कर रहे हैं और योगदान जारी रखे हुए हैं। हम सभी ने देखा है कि यह वायरस कहां तक फैला है। हमारे बीच एक महासागर से कोई फर्क नहीं पड़ता है। जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। इतने सारे लोगों की मदद करने के लिए, इतने लोगों को मदद करते हुए देखना बहुत खुशी की बात है। हमें इस वायरस को हराने की जरूरत है, और ऐसा करने के लिए हम सभी की आवश्यकता है। मेरे दिल की गहराई से, धन्यवाद।‘

इंसानियत शर्मसार, कोरोना नेगेटिव सास को बहू ने नहीं घूसने दिया घर के अंदर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना का भयावह रूप, एक दिन में मिले 25 हजार 986 नए केस, 368 लोगों की मौत

Tags