Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • महिलाओं के लिए प्रियंका ने बोली ये बात, कहा- लड़कियां अपनी कम्युनिटी..

महिलाओं के लिए प्रियंका ने बोली ये बात, कहा- लड़कियां अपनी कम्युनिटी..

  मुंबई: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हुई हैं। जब से अभिनेत्री भारत में आई हैं तब से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा यूपी की राजधानी लखनऊ में हैं। जहां से उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में वो अपने […]

priyanka chopra
inkhbar News
  • Last Updated: November 7, 2022 21:16:57 IST

 

मुंबई: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हुई हैं। जब से अभिनेत्री भारत में आई हैं तब से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा यूपी की राजधानी लखनऊ में हैं। जहां से उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में वो अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कई गंभीर मुद्दों पर बात करती नजर आ रही हैं।

प्रियंका ने कही ये बात

आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ के कार्यक्रम के तहत लखनऊ आई हुई हैं। इस दौरान उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस बोलती हैं कि मैं इस फील्ड विजिट को लेकर काफी खुश हूं। मेरा बचपन लखनऊ के स्कूल में बीता है। यहां मेरा परिवार, दोस्त हैं और मैं ये समझने की कोशिश करूंगी कि यहां मैं महिलाओं और बच्चों के लिए चीजें किस तरह से बदल चुकी हैं। मैं देखना चाहती हूं कि इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में यहां क्या-क्या परिवर्तन हुए हैं। पूरे भारत में लैंगिक असमानता के चलते समान अवसर नहीं मिलते हैं और इसका सबसे ज्यादा प्रभाव लड़कियों पर देखने को मिलता है।

एक्ट्रेस वीडियो में आगे कहती हैं, हम लड़कियों के खिलाफ होने वाली हिंसा और भेदभाव को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। लड़कियों के खिलाफ होने वाली हिंसा और भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से हम यूनिसेफ के विभिन्न सेंटरों का दौरा कर रहे है। मैं रोजमर्रा की जिंदगी में उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जानूंगी और उसका समाधान भी निकालूंगी। क्योंकि इन मामलों में बड़े पैमाने पर समाधानों की आवश्कयता होती है। जैसा कि मैं अक्सर कहती हूं, महिलाएं न केवल अपने लिए बल्कि अपनी कम्युनिटी के आने वाले बेहतर भविष्य की चाबी हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव