Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Priyanka Chopra Video: सोशल फॉर गुड के लिए 27 नवंबर को फेसबुक लाइव करेंगी प्रियंका चोपड़ा, देखें ये खास वीडियो

Priyanka Chopra Video: सोशल फॉर गुड के लिए 27 नवंबर को फेसबुक लाइव करेंगी प्रियंका चोपड़ा, देखें ये खास वीडियो

Priyanka Chopra Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक एनजीओ की महिलाओं के साथ समय व्यतीत करती नजर आ रही हैं. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा 27 नवंबर को फेसबुक लाइव इवेंट करने जा रही हैं. इस इवेंट के दौरान प्रियंका मानसिक स्वास्थ्य, साइबर बुली और महिला उद्यमिता जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का काम करेंगी.

Priyanka Chopra Video
inkhbar News
  • Last Updated: November 24, 2018 18:24:43 IST

बॉलीवुड डेस्क, मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनास संग शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है. इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर के साथ अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग में व्यस्त हैं. अपने इतने बिजी शेड्यूल के बावजूद प्रियंका चोपड़ा सामाजिक कार्यों के लिए समय निकालना नहीं भूलती हैं. दरअसल प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा एनजीओ की महिलाओं के बीच टाइम स्पैंड करती दिख रही हैं.

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा अगले महीने 2 दिसंबर को अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. खास बात ये है कि जहां प्रिंयका चोपड़ा और रणवीर सिंह ने इटली में जाकर शादी की वहीं प्रियंका जो लंबे समय से अमेरिका में हैं और उनके होने वाले पति निक जो खुद अमेरिकी हैं वो भारत आकर शादी कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/BqjjmJ8gUzl/

मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी जोधपुर में होगी जिसकी शुरूआत 29 नवंबर से ही शुरू हो जाएगी. 29 नवंबर को प्रियंका की मेहंदी की कार्यक्रम है वहीं 30 तारीख को दोनों कॉकटेल पार्टी होस्ट करेंगे और फिर 1 दिसंबर को दोनों की हल्दी की रस्म होगी. 2 तारीख को दोनों हिंदू रीति रिवाज से शादी करेंगे जिसमें दोनों तरफ से कुछ करीबी लोग ही शादी में शामिल होंगे. खबर है कि प्रियंका दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगी जिसमें बॉलीवुड और राजनीति जगत की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी.

Priyanka Chopra Weight Loss Tips: प्रियंका चोपड़ा के सेक्सी फिगर का ये है राज, रोज फॉलो करती हैं ये डाइट प्लान

Priyanka Chopra Nick Jonas Sangeet: संगीत सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा के हिट गानों पर डांस करने के लिए परिणाीति चोपड़ा ने निक जोनास को किया मजबूर

Tags