Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Pre Oscar Event में बेटी मालती के बारे में बात करती हुई दिखीं प्रियंका चोपड़ा

Pre Oscar Event में बेटी मालती के बारे में बात करती हुई दिखीं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा किसी न किसी वजह से खबरों में बनी रहती है। प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर से पहले साउथ एशियन एक्सीलेंस इवेंट के लिए अपने लुक की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की। इस इवेंट के लिए उन्होंने एक सफ़ेद रंग की फ्रॉक वाला ऑउटफिट पहना था। वहीं इस कार्यक्रम को […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 10, 2023 16:47:08 IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा किसी न किसी वजह से खबरों में बनी रहती है। प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर से पहले साउथ एशियन एक्सीलेंस इवेंट के लिए अपने लुक की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की। इस इवेंट के लिए उन्होंने एक सफ़ेद रंग की फ्रॉक वाला ऑउटफिट पहना था। वहीं इस कार्यक्रम को होस्ट प्रियंका चोपड़ा के पति मिडी कलिंग ने किया था। वहीं इवेंट में प्रियंका अपनी बेटी मालती के बारे में बात करती हुई दिखी।

बेटी के लिए कही ये बात

इस दौरान प्रियंका से उनकी बेटी मालती मैरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो घर पर सो रही थी। प्रियंका कहती है, शुक्र है वो सो रही है। क्या आप ऐसा सोच सकते हैं ? नहीं आज रात मम्मी और पापा का नाईट आउट। ”

ऐसी दिखती है मालती

प्रियंका ने हाल ही में अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस चेहरा सबको रिवील किया था। हाल ही में देसी गर्ल एक इवेंट में शामिल हुई थी, यहाँ उनकी बेटी के साथ कई फोटोज सामने आई थी। इस दौरान मालती वाइट टॉप के साथ क्रीम स्वेटर और मैचिंग शॉर्ट्स में नजर आई थी।

कहाँ देख सकते हैं ऑस्कर अवार्ड ?

ऑस्कर के लिए फाइनल अनाउंसमेंट का ऐलान मंगलवार को होना है। भारत में ये शाम 7 बजे से शुरू होगी। नॉमिनेशन अनाउंसमेंट को Oscar.com, Oscars.org और ऑस्कर के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे यूट्यूब, फेसबुक ट्विटर पर जनता देख सकती है।

भारत की तीन फ़िल्में हैं नॉमिनेट

95वां एकेडमी अवॉर्ड्स 12 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉली थिएटर में आयोजित होगा। भारत के लिए ये साल बेहद ख़ास है। इस बार एक नहीं बल्कि तीन इंडियन फिल्में ऑस्कर अवार्ड्स 2023 के नॉमिनेशन में हैं। इस कड़ी में फिल्म ‘आरआरआर’ के सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेटिड है। शुरुआत में फिल्म ने इसी कैटेगिरी में गोल्डन ग्लोब पुरस्कार भी जीता था। बाकी दो फिल्मों में से एक फिल्म शौनक सेन की ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ है, जिसे बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया है। वहीं आखिरी गुनीत मोंगा की ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ है, जिसे बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट के लिए नॉमिनेट किया गया है।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार