Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • पुष्पा: द रूल: साउथ के इस सुपरस्टार की होगी एंट्री, फिल्म में होगा अहम रोल

पुष्पा: द रूल: साउथ के इस सुपरस्टार की होगी एंट्री, फिल्म में होगा अहम रोल

मुंबई: हिंदी बेल्ट में भी 100 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली पुष्पा अब जल्द ही अपना दूसरा पार्ट लेकर सिनेमा घरों में हाजिर होगी। इस भाग में आगे की कहानी दिखाई जाएगी। जहां रश्मिका के फैन्स के लिए निराश करने वाली खबर है। रिपोर्ट्स की मानें तो फ़िल्म के दूसरे भाग में पुष्पा […]

pushpa
inkhbar News
  • Last Updated: June 28, 2022 16:03:09 IST

मुंबई: हिंदी बेल्ट में भी 100 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली पुष्पा अब जल्द ही अपना दूसरा पार्ट लेकर सिनेमा घरों में हाजिर होगी। इस भाग में आगे की कहानी दिखाई जाएगी। जहां रश्मिका के फैन्स के लिए निराश करने वाली खबर है।

रिपोर्ट्स की मानें तो फ़िल्म के दूसरे भाग में पुष्पा की श्रीवल्ली की मौत को दिखाया जाएगा। जी हां! पहले से ही ये खबरे थीं कि इस बार फ़िल्म में श्रीवल्ली के पार्ट को कट किया गया है अब ये अपडेट जरूर रश्मिका के फैन्स को हिला देगी। जहां एक तरफ रश्मिका के फैंस के लिए दुखद खबर है तो वहीं दूसरी और पुष्पा-2 के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो डायरेक्टर सुकुमार फिल्म की कहानी को फाइनल टच दे रहे हैं।

नए हीरो की होगी एंट्री

सितंबर 2022 में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। खबरों के अनुसार, ‘पुष्पा: द रूल’ में साउथ एक्टर मक्कल सेलवन विजय सेतुपति की एंट्री होगी और वह फिल्म में अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। विजय सेतुपति को फिल्म में एक सीनियर पुलिस ऑफिसर के रोल में देखा जाने की संभावना है। हालांकि मेकर्स ने अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

फिल्म में पहले से ही अल्लु अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, जगदीश, अजय घोष, सुनील और अनसूया जैसे कलाकारों का नाम शामिल है। अब ऐसे में विजय सेतुपति की फिल्म में एंट्री की खबर से फैंस काफी उत्सुक हो गए हैं।

फिल्म की कहानी

खबरों की मानें तो फ़िल्म में पुष्पा से रंजिश को लेकर विलन श्रीवल्ली को मार देगा. जिसकी मौत का बदला बाद में पुष्पा उर्फ अल्लू अर्जुन लेंगे। बहरहाल ये रिपोर्ट्स कितनी सच हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा। ये बात उनके फैंस के लिए निराश करने वाली है। इसके अलावा पुष्पा एक पार्ट वन “पुष्पा – द राइज़” की सक्सेस के बाद टीम ने फैसला किया था कि इसके पार्ट 2 के लिए कई बदलाव करने होंगे ताकि ऑडियंस को और अच्छा कंटेंट देखने को मिल सके।

इसलिए फिल्म के निर्देशक सुकुमार फिल्म के पार्ट 2 पुष्पा – द रूल की कहानी फिर से लिखने लगे थे।अब आखिरकार उन्होंने स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है , बता दे कि फिल्म के पार्ट 2 में अब अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकार भी नज़र आ सकते है ताकि ऑडियंस को फिल्म देखने में और भी ज़्यादा मज़ा आये |

 

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें