Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • पुष्पा के फैन ने आत्मदहन की कोशिश की, आग लगाने से पहले पकड़ा गया

पुष्पा के फैन ने आत्मदहन की कोशिश की, आग लगाने से पहले पकड़ा गया

अल्लू अर्जुन के फैन ने सुसाइड की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि वह खुद पर पेट्रोल डालाकर आग लगाने की कोशिश कर रहा था।

Allu Arjun
inkhbar News
  • Last Updated: December 14, 2024 16:19:26 IST

नई दिल्ली : इन दिनों सुपरस्टार अल्लू अर्जुन चर्चा में हैं। जब से उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2’ रिलीज हुई है, उन्हें दर्शकों के साथ-साथ आलोचकों से भी खूब तारीफें मिल रही हैं। 13 दिसंबर को अल्लू पूरे दिन चर्चा में रहे। दरअसल, हैदराबाद पुलिस ने संध्या थिएटर में भगदड़ मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका एक फैन अल्लू की रिहाई के लिए आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा है।

पागल फैन ने किया हंगामा

वीडियो पागल फैन ने जेल के बाहर हंगामा किया। अल्लू अर्जुन के जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इनकी एक झलक हाल ही में फिर देखने को मिली, जब हैदराबाद की चंचलगुडा जेल के बाहर उनकी रिहाई के लिए फैंस की भीड़ देखी गई। हालांकि, गिरफ्तारी के 1 दिन बाद ही उल्लू को रिहा कर दिया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन ने शुक्रवार रात जेल के बाहर हंगामा किया और अल्लू की तुरंत रिहाई की मांग की।

आग लगाने वाला था

फैन ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था।  हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए किसी भी अप्रिय घटना के होने से पहले ही उसे हिरासत में ले लिया था।  लोग इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस और अल्लू अर्जुन की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आपको बता दें कि अल्लू की गिरफ्तारी के बाद से ही उनके फैंस काफी नाराज हैं।

 

यहां देखिए वीडियो 

 

विजय देवरकोंडा पहुंचे घर

अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें जमानत मिल गई है। एक दिन जेल में बिताने के बाद वे शनिवार सुबह घर पहुंचे। अल्लू के करीबी दोस्त विजय देवरकोंडा उनसे मिलने उनके घर पहुंचे हैं।

 

यह भी पढ़ें :-

राहुल गांधी ने संविधान को लेकर ये क्या कह दिया, अंबेडकर को नीचा दिखाया… देखें वीडियो

Tags

allu arjun