Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Raha First pic : पहले जन्मदिन पर आलिया ने शेयर की राहा कपूर की झलक, लिखा एक स्पेशल नोट

Raha First pic : पहले जन्मदिन पर आलिया ने शेयर की राहा कपूर की झलक, लिखा एक स्पेशल नोट

नई दिल्ली: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर आज एक साल की हो गई हैं। आलिया ने इस मौके पर राहा की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। एक्ट्रेस के फैंस लंबे समय से राहा को देखने की आस लगाए बैठे थे। पर बॉलिवुड कपल ने राहा की तस्वीर कभी बाहर […]

Raha First pic : पहले जन्मदिन पर आलिया ने शेयर की राहा कपूर की झलक, लिखा एक स्पेशल नोट
inkhbar News
  • Last Updated: November 6, 2023 19:55:02 IST

नई दिल्ली: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर आज एक साल की हो गई हैं। आलिया ने इस मौके पर राहा की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। एक्ट्रेस के फैंस लंबे समय से राहा को देखने की आस लगाए बैठे थे। पर बॉलिवुड कपल ने राहा की तस्वीर कभी बाहर नहीं आने दी। कपल बेटी को फिलहाल दुनिया की नजर से बचा कर रखना चाहता है।

आलिया ने शेयर की फोटो

राहा के पहले जन्मदिन पर उनकी मां आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर राहा की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की है। हालांकि इन तस्वीरों में राहा का चेहरा नहीं नजर आ रहा है। राहा इन फोटोज में केक के साथ खेलती नजर आ रही हैं। उनके छोटे-छोटे हाथ केक में सने हुए बेहद प्यारे लग रहे हैं।

एक दूसरी तस्वीर में आलिया, रणबीर और राहा के हाथों में फूल नजर आ रहा है। इसमें आलिया और रणबीर ने राहा के नन्हें हाथों को थाम रखा है।

आलिया ने लिखा एक स्पेशल नोट

राहा की तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने एक प्यारा-सा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा- ‘हमारी खुशी, हमारी जिंदगी, हमारी रौशनी। ऐसा लग रहा जैसै कल ही हम आपके लिए गाना बजा रहे थे, जब आप मेरे पेट में लात मार रही थीं।

यह भी पढ़ें: IFFI: 20 नवंबर से आरम्भ होगा 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, अनुराग ठाकुर ने कही यह बात

आलिया ने आगे लिखा- ‘और कुछ कहने को नहीं है, बस इतना ही कि हम आपको पाकर धन्य हैं। आप हर दिन को एक फुल क्रीमी स्वादिष्ट केक के टुकड़े जैसा महसूस कराती हैं…. जन्मदिन मुबारक हो बेबी टाइगर.. हम आपको प्यार से भी ज्यादा प्यार करते हैं।’