Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Raha Kapoor Birthday: रणबीर-आलिया की लाडली राहा कपूर हुई एक वर्ष की, दादी-नानी ने इस तरह लुटाया प्यार

Raha Kapoor Birthday: रणबीर-आलिया की लाडली राहा कपूर हुई एक वर्ष की, दादी-नानी ने इस तरह लुटाया प्यार

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। आज राहा कपूर एक साल की हो गई है। इस खास मौके पर दादी नीतू कपूर और नानी सोनी राजदान ने राहा को एक साल की होने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपना स्नेह बरसाया है। […]

Raha Kapoor Birthday: Ranbir-Alia's darling Raha Kapoor turns one year old, grandparents showered love in this way
inkhbar News
  • Last Updated: November 6, 2023 16:56:30 IST

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। आज राहा कपूर एक साल की हो गई है। इस खास मौके पर दादी नीतू कपूर और नानी सोनी राजदान ने राहा को एक साल की होने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपना स्नेह बरसाया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पिछले साल नवंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। आज आलिया-रणबीर की नन्हीं परी एक साल की हो गई है। इस मौके पर परिवार के सदस्य, दोस्त और फैंस राहा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

दादी नीतू कपूर ने इस तरह दी जन्मदिन की बधाई

नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर राहा को जन्मदिन की विशेष शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, ‘और इस तरह वह 1 साल की हो गई। मेरी अनमोल गुड़िया राहा को पहला जन्मदिन मुबारक हो। हम तुम्हें चांद तक और वापस प्यार करते हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने दिल के गुब्बारे के स्टिकर साझा किए हैं। रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने मूल रूप से यह संदेश अपने हैंडल पर लिखा था और इसे उनकी मां ने दोबारा साझा किया है।

नानी सोनी राजदान ने भी लुटाया प्यार

बता दें, आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी पोती राहा कपूर के लिए इंस्टा स्टोरी पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं साझा की हैं। सोनी राजदान ने लिखा, ‘ऐसा लगता है जैसे कल ही की बात है कि आप हमारी दुनिया में आई। विश्वास नहीं हो रहा कि पूरा एक साल हो गया! जन्मदिन मुबारक हो प्रिय राहा। इसके साथ ही उन्होंने गुलाबी दिल वाले इमोजी साझा किए हैं। आलिया-रणबीर ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। ऐसे में आज फैंस को इंतजार है कि बेटी के एक साल के होने पर वह राहा का चेहरा दुनिया को दिखा देंगे।