Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • राहुल और दिशा ने इस अंदाज में मनाया करवाचौथ, बेस्ट पति का मिलेगा अवार्ड

राहुल और दिशा ने इस अंदाज में मनाया करवाचौथ, बेस्ट पति का मिलेगा अवार्ड

मुंबई: दिशा परमार और राहुल वैद्य की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों टीवी के चहिते कपल्स हैं। दोनों के रिलेशनशिप को कई साल हो गए हैं और शादी किए 1 साल। राहुल और दिशा का ये दूसरा करवा चौथ था जो उन्होंने अच्छे से सेलिब्रेट किया। दोनों ने करवा चौथ की कई […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 14, 2022 18:01:14 IST

मुंबई: दिशा परमार और राहुल वैद्य की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों टीवी के चहिते कपल्स हैं। दोनों के रिलेशनशिप को कई साल हो गए हैं और शादी किए 1 साल। राहुल और दिशा का ये दूसरा करवा चौथ था जो उन्होंने अच्छे से सेलिब्रेट किया। दोनों ने करवा चौथ की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हालांकि एक वीडियो जो सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं, वो है एक वीडियो जिसमें पूजा के दौरान राहुल, दिशा के पैर छूते हुए दिख रहे हैं। दिशा पूजा करती हैं और फिर राहुल उन्हें पानी पिला कर मिठाई खिलाते हैं।

एक दूसरे पर बरसाया प्यार

इसके बाद दिशा, राहुल के पैर छूती हैं और फिर राहुल भी अपनी पत्नी के पैर छूते हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से गले मिलते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए राहुल ने कैप्शन में लिखा, ‘रिस्पेक्ट रिस्पेक्ट और रिस्पेक्ट मेरी पत्नी के लिए और बाकी महिलाओं के लिए भी, जो अपने पतियों के लिए व्रत रखा करती हैं। ये एक ऐसी एहसास होता है जो काफी पवित्र होता है। इसका विश्लेषण नहीं कर सकते हैं।

पति हो तो राहुल जैसा

राहुल और दिशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। नेटिजन्स उनकी वीडियो पर खूब कमेंट कर रहा है। राहुल ने बता दिया कि पति-पत्नी दोनों समान होते हैं। फैंस राहुल को कह रहे हैं कि पति हो तो ऐसा। राहुल के इस अंदाज को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

 

Chhattisgarh ED Raid: फिर IAS के घर से मिला 2 करोड़ 4 किलो सोना, 20 कैरेट का हीरा और 47 लाख कैश

Bomb Threat: मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, आनन-फानन में लैंड करवाया गया विमान