Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Raj Kapoor 100th Birthday: पहले दिन रेड कार्पेट पर दिखा बॉलीवुड सितारों का मेला, रेखा ने लूट ली महफ़िल

Raj Kapoor 100th Birthday: पहले दिन रेड कार्पेट पर दिखा बॉलीवुड सितारों का मेला, रेखा ने लूट ली महफ़िल

मुंबई में शुक्रवार की रात इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के शोमैन राज कपूर की 100वीं जयंती का भव्य जश्न आयोजित किया गया। इस जश्न में शामिल होने कपूर खानदान समेत बॉलीवुड के कई सितारे इसका हिस्सा बनें। हालांकि कार्यक्रम में अभिनेत्री रेखा का अंदाज चर्चा में का विषय रहा।

Raj Kapoor 100th Birthday , Kapoor family
inkhbar News
  • Last Updated: December 14, 2024 08:43:38 IST

मुंबई: मुंबई में शुक्रवार की रात इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के शोमैन राज कपूर की 100वीं जयंती का भव्य जश्न आयोजित किया गया। इस अवसर पर आरके फिल्म्स, फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन और एनएफडीसी-नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया ने मिलकर “राज कपूर 100” रेट्रोस्पेक्टिव की शुरुआत की। कार्यक्रम में राज कपूर की दस प्रतिष्ठित फिल्मों का प्रदर्शन भारत के 40 शहरों और 135 सिनेमाघरों में 13 से 15 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। इस जश्न में शामिल होने कपूर खानदान समेत बॉलीवुड के कई सितारे इसका हिस्सा बनें।

रेखा के लुक की चर्चा

हालांकि कार्यक्रम में अभिनेत्री रेखा का अंदाज चर्चा में का विषय रहा। कार्यक्रम में रेखा गोल्डन बॉर्डर वाली क्रीम साड़ी, माथे पर बिंदिया, गजरा और रेड लिप्स के साथ रेखा ने एक बार फिर अपने शानदार लुक से सबका दिल जीत लिया। राज कपूर के पोस्टर्स को देखकर रेखा इमोशनल नजर आईं। रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने रेखा का शानदार स्वागत किया और उनके साथ पोज़ देती नज़र आई.

rekha at red carpet, raj kapoor 100 birthday

एक साथ नज़र आया कपूर परिवार

इसके अलावा कपूर खानदान एक साथ नज़र आया. कार्यक्रम में करीना कपूर और सैफ अली खान रॉयल लुक में नज़र आए। करीना ने बेज कुर्ता, सफेद पलाज़ो और लाल पाइपिंग वाले श्रग में ग्लैमरस लुक अपनाया, जबकि सैफ काले टक्स में बेहद हैंडसम दिखे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाथों में हाथ डाले रेड कारपेट पर पहुंचे और अपने दादा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Raj Kapoor 100th Birthday

रेड कार्पेट पर पहुंचे ये सितारे

नीतू कपूर और रिद्धिमा साहनी ने भी इस मौके पर खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक में शिरकत की। नीतू कपूर ग्रे कुर्ता-पायजामा सेट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि रिद्धिमा गोल्डन प्रिंट वाले सफेद कुर्ते में नजर आईं। वहीं कपूर खानदान के अलावा कार्यक्रम में हुमा कुरैशी ने ब्लैक साड़ी में नज़र आई. साथ ही शरवरी वाघ और विजय वर्मा ने अपने स्टाइलिश लुक से रेड कार्पेट की पर अपना जलवा बिखेरा। इस खास मौके पर प्रेम चोपड़ा, महेश भट्ट और शरमन जोशी जैसे कई सितारे भी नजर आए।

ये भी पढ़ें: सलाखों के पीछे एक रात काटने के बाद अल्लू अर्जुन जेल से हुए रिहा